बांग्लादेश जा रहे 47 पशु सहित छह तस्कार गिरफ्तार

बायसी थाना क्षेत्र के डंगेराह पुल के पूरब एनएच 31 फोर लेन स्थित गुरुवार अहले सुबह तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन पिकअप वाहन में 47 पशु के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया। सहायक अवर निरीक्षक अब्दुल मन्नान ने बताया कि गाड़ी संख्या बीआर 11 जीबी 7164, बीआर 11 जीबी 1831 एवं बीआर 11जीबी 3686 गाड़ी जब्त किया गया है। तीनों वाहन में छमता से दोगुना पशु लोड कर बायसी के रास्ते दालकोला चेकपोस्ट ले जाया जा राह था। तीनों वाहन के चालक ने बताया कि कटिहार से दालकोला चेकपोस्ट पहुंचाना है, जहां से रात के अंधेरे में बंद कंटैनर या ट्रक में लोड कर तिरपाल से ढंक कर बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेज दिया जाता है। तीनों पिकअप में एक में 18, दूसरे में 16 एवं तीसरे में 13 पशु लदा हुआ था। पिकअप वैन में पशु का पैर बांधकर नीचे बांध दिया गया था। उसके उपर तख्ता लगाकर से फिर मवैसी लाद दिया गया है। तीनों गाड़ी से कुल 47 पशु बरामद हुए हैं। तीनों वैन से कुल 6 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पशु तस्कर का नाम नासिर, नाजिश, अताफूल, ताहिर, कालू एवं अशफाक है। सभी बंगाल के निवासी हैं जबकि पकड़ी गई तीनों पिकअप वैन पूर्णिया जिले के निवासी का है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India