Posts

Showing posts from January, 2021

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नई टीम को दिया 'आत्मनिर्भर BJP' का टारगेट

Image
  भोपाल, मध्यप्रदेश।  राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों से अपनी नई टीम को चर्चा कर कहा कि भाजपा पद्धति से चलने वाला संगठन है, जिन्हें संगठन की जम्मेदारियों से मुक्त किया है, उनसे बात हुई है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम रहता है। भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि वह (सिंधिया) पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके साथ आए सभी नेता अब भाजपा के अभिन्न अंग हैं। समय के अनुसार जो आवश्यकता है, उसके अनुरूप पदाधिकारी बनाए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि हमने नए पदाधिकारियों को नया टारगेट दिया है। अभी सबको जिम्मेदारी मिली है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। जिससे इस साल बीजेपी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य पूर्ण होगा। लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि उनका बयान दु...

कई प्लेटफार्म के बाद Snapchat ने भी की राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ कार्रवाई

Image
  अमेरिका।  हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपने यूजर्स के लिए लांचिंग के समय कुछ नियम व शर्ते रखती है। जिन्हें उस ऐप या प्लेटफार्म के यूजर्स को मानना पड़ता है। यदि किसी वजह से यूजर्स इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो, वो ऐप उनके अकाउंट को बिना किसी की अनुमति लिए या बिना किसी चेतावनी दिए ही बैन कर देती है। भले वो कोई नेता, सेलिब्रिटी हो या आम आदमी। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ। राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को बैन : दरअसल, अमेरिका में हाल ही में राष्‍ट्रपति पद के चुनाव हुए थे, जिसमें ट्रंप के हिस्से में करारी हार लगी है। जिसके बाद बोखलाहट में ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चुनाव में फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाते हुए पोस्ट कर रहे हैं। जो इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म की पॉलिसी के खिलाफ है। इसी के चलते सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook और Twitter और यहां तक की वीडियो शेयरिंग वेबसाइट youTube ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बैन कर दिया है। वहीं, अब उन्हें तीसरा झटका लगा है क्योंकि, इन सब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बाद Snapchat ने भी ट्रंप का अका...

इंदौर कोरोना बुलेटिन : 82 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Image
  इंदौर, मध्य प्रदेश।  गुरुवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 82 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 3420 टेस्ट किए गए थे। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56926 हो गया है। रिपोर्ट में 2 मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 916 हो गया है। गुरुवार को 121 लोग स्वस्थ होकर संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं वर्तमान में 1923 कोरोना संक्रमित होकर इलाजरत हैं। अब तक इंदौर में 7 लाख 25 हजार 24 लोगों की जांच हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार घटता जा रहा है, वहीं एक्टिव केस की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। शहर के ज्यादातर निजी और सरकारी अस्पताल की कोरोना वार्ड, आईसीयू खाली पड़े हुए हैं, जो लोग एक्टिव हैं, उनमें से ज्यादातर का होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। अब तक 54 हजार 87 लोग स्वस्थ हो चुके है। सुदामा नगर, विजय नगर में मिल रहे लगातार संक्रमित : दीपावली के बाद शायद ही ऐसा कोई दिन रहा हो, जब सुदामा नगर, विजय नगर, सुकलिया क्षेत्र में कोई संक्...

इंदौर : कोविड वैक्सीन का पहला डोज लेने से सफाईकर्मी का इनकार

Image
  इंदौर मध्य प्रदेश।  शहर में 16 जनवरी से एंटी कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। सर्वप्रथम वैक्सीन प्रभारी सीएमएचओ को देने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया था, लेकिन उसे बदलते हुए अब सर्वप्रथम जिला अस्पताल के तीन सफाईकर्मियों को टीका लगाया जाएगा, लेकिन चुनी गई एक महिला सफाईकर्मी ने टीका लेने से इनकार कर दिया है। तीन में से एख महिला50 वर्षीय सुरेखा डागर का कहना है कि मुझे अधिकारियों से पता चला कि मुझे वैक्सीन की पहली खुराक मिलेगी। मैं पहली खुराक नहीं लेना चाहता। मुझे इसके रिएक्शन से डर लगता है और मेरे ब'चों ने मुझे पहली खुराक नहीं लेने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि वो इसे लेने से मना कर देगी और बाद में लेंगी। वहीं एक अन्य कर्मचारी शिव शिंदे ने कहा कि किसी को तो इसके लिए आगे आना होगा और वह इसके तैयार है। शिव ने कहा कि हां, मुझे वैक्सीन की पहली खुराक लेने का डर है, लेकिन मैं पहली खुराक ले लूंगा क्योंकि अधिकारियों ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। मैं एक अस्पताल में काम करता हूं और किसी को तो आगे आना है तो मैं पहला टीका लूंगा। वहीं एक अन्य कर्मचारी आशा पवार से बात नहीं हो सकी। उल...

भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी, मिले 94 नए मरीज

Image
  भोपाल, मध्यप्रदेश।  प्रदेश में जहां वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार धीमी पड़ गई है जिसके चलते अब भोपाल में कम नए मरीज मिल रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संकट बीते कुछ दिनों से तेजी से बढ़ता ही जा रहा था लेकिन अब भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आई रही है। राजधानी में मिले 94 नए संक्रमित मरीज : प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बताते चलें कि राजधानी भोपाल में 94 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें कि भोपाल में दीवाली के बाद से जहां कोरोना का भयानक रूप राजधानी में सामने आ रहा था, वहीं नए साल से कोरोना के मामलों में कमी से राहत मिली है जिसके साथ ही दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों में कमी होती जा रही है। भोपाल कोरोना अपडेट नए मरीज मिले-94 कुल मरीज हुए-41393 नई मौत-1 कुल मौत - 595 ठीक हुए -79 कुल ठीक हुए -38792 अब तक हुई कुल जांच -527793 कुल एक्टिव केस-2006 जाने राजधानी भ...

Vaccination: 2 लाख टीकाकरण कर्मियों के साथ भारत देश कल से टीकाकरण को तैयार

Image
  देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि हर टीकाकरण सत्र में टीका लगवाने वालों की संख्या 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 10 प्रतिशत टीकों को आरक्षित रखा जाए क्योंकि इतने डोज का नुकसान हो सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि जैसे जैसे टीकाकरण आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और पहली पंक्ति में खड़े दो करोड़ कर्मियों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस तरह लगभग 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। भारत में टीकाकरण अभियान के लिए 2360 लोगों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें राज्य टीकाकरण अधिकारी, प्रशीतन श्रृंखला अधिकारी, आईईसी अधिकारी तथा अन्य भागीदार शामिल हैं। 61 हजार से ज्यादा कार्यक्रम प्रबंधन, दो लाख टीकाकरण कर्मी तथा तीन लाख 70 हजार...

गूगल ने 100 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स प्ले स्टोर से हटाए, यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने जताई थी चिंता

Image
  गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में अपने ऑनलाइन प्ले स्टोर से सैकड़ों पर्सनल लोन ऐप्स की समीक्षा की है और काफी ऐप्स को हटाया गया है. यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने इन ऐप्स को लेकर चिंता जताई थी. गूगल ने कहा है कि जो ऐप यूजर्स सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें तत्काल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. नई दिल्ली:  गूगल ने पर्सनल लोन से जुड़े कई ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है. गुरुवार को गूगल ने कहा कि उसने भारत में अपने ऑनलाइन प्लेस्टोर से सैकड़ों पर्सनल लोन ऐप्स की समीक्षा की है और काफी ऐप्स को हटाया गया है. यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने इन ऐप्स को लेकर चिंता जताई थी. हालांकि गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप की संख्या नहीं बताई है. लेकिन फिनटेक एक्सपर्ट श्रीकांत ने कहा है कि गूगल ने पिछले 10 दिनों में कम से कम 118 ऐसे ऐप हटाए हैं. स्थानीय कानूनों का पालन सुनिश्चित हो कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, " गूगल ने कहा कि जो ऐप यूजर्स सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें तत्काल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. गूगल ने साथ ही अन्य ऐप डेवलपर्स से कहा है कि वे यह द...

तेजस्वी यादव का तंज- बीजेपी के 'सेलेक्टेड' और 'नॉमिनेटेड' मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार

Image
  तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार दिखावे के लिए कहते हैं कि उन्हें बिना इच्छा, जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया गया. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब सरकार संभल नहीं रही तो वे क्यों जबरदस्ती मुख्यमंत्री पद से चिपके हुए हैं? पटना:  राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में लूट, अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और अपराध की सुनामी आई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक चुके हैं, शिथिल पड़ चुके हैं. उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जी जनता के नहीं, बल्कि जनता का दमन करने वाले, अहंकारी, बीजेपी के सेलेक्टेड', 'नॉमिनेटेड' और अनुकंपाई मुख्यमंत्री हैं." तेजस्वी ने एक प्रेस बयान जारी कर नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनमें कार्यक्षमता, इच्छाशक्ति ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता भी खत्म हो चुकी है. उनमें अगर कुछ नहीं समाप्त हुई है तो बस उनकी कुर्सी से चिपके रहने की लालसा. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार दिखावे के लिए...

नागपुर के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल ने इंडियन आर्मी के लिए तैयार किया यह जबरदस्‍त हथियार, खर्च हुए 50000 रुपये

Image
  भारत ने पहली स्वदेशी 9 एमएम मशीन पिस्तौल अस्‍मी को डेवलप करने में कामयाबी हासिल की है. इस पिस्‍तौल को डिफेंस रिसर्च एंड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) और इंडियन आर्मी ने साथ मिलकर डेवलप किया है. इस देसी हथियार का डिजाइन और इसके डेवलपमेंट की जिम्‍मेदारी मध्‍य प्रदेश के इंफ्रेंटरी स्कूल, महो और डीआरडीओ के आर्मामेन्ट रिसर्च एंड डवलेपमेंट इस्‍टैब्लिशमेंट (एआरडीई), पुणे की तरफ से अपनी विशेषज्ञताओं का उपयोग करते हुए किया गया है. इस पिस्‍तौल को लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद बंसोद ने तैयार किया है. सिर्फ 4 माह के अंदर बनी मशीन पिस्‍तौल यह पिस्‍तौल इस मायने में और ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इसे रिकॉर्ड चार माह के अंदर तैयार कर लिया गया है. मशीन पिस्तौल इनसर्विस 9 एमएम हथियार को दागता है. इसका ऊपरी रिसीवर एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्‍युमिनियम से और निचला रिसीवर कार्बन फाइबर से बना है. ट्रिगर और बाकी हिस्‍सों की डिजाइनिंग और प्रोटोटाइपिंग में 3डी प्रिटिंग प्रक्रिया का इस्‍तेमाल किया गया है. सशस्त्र बलों में हैवी वेपन डिटेंचमेंट, कमांडरों, टैंक और पायलट, डिस्पैच राइडर्स, रेडियो या राडार ऑपरेटरों, ...

PM Kisan Scheme: किसानों को बड़ा तोहफा देगी मोदी सरकार, हर किसी के खाते में आएंगे इतने पैसे !

Image
  नई दिल्ली :  संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र दो हिस्सों में 8 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। जबकि आम बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। बजट को लेकर वित्त मंत्रालय की तैयारी जोरों पर है। जबकि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए प्रधानमंत्री खुद भी लगातार बैठक कर रहे हैं। किसान आंदोलन के बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार के बजट में खेती और किसानी को लेकर सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत मिलने वाले 6,000 रुपये सालाना को सरकार बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार 6000 से बढ़ाकर 10000 रुपये सालाना कर सकती है। दरअसल किसान केंद्र सरकार से इस रकम को बढ़ाने की भी मांग कर रही है। किसानों की दलील है कि 6,000 रुपये सालाना की रकम पर्याप्त नही...

Uttar Pradesh News: देश में Corona Vaccine पर जारी है सियासत, अब मायावती का ऐलान- BSP सरकार बनते ही सबको फ्री में देंगे वैक्सीन

Image
  देश में Corona Vaccine पर जारी है सियासत Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समजावादी पार्टी (BSP chief Mayawati) की प्रमुख मायवती ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर प्रेस कॉन्‍फ्रेस किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बसपा किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी अपने दम पर आगामी सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी. पूरे देश में कल से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण अभियान पर उन्होंने कहा कि BSP ने COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया और केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वह देश भर में सभी को मुफ्त में वैक्सीन प्रदान करे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो वह सभी को मुफ्त में COVID-19 वैक्सीन प्रदान करेगी. वहीं राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन पर भी BSP प्रमुख ने अपनी बात रखी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्...

Ram Mandir Donation: सोमनाथ मंदिर के लिए चंदा जुटाने की कहानी, नेहरू ने इस बात पर जताई थी आपत्ति

Image
  Ram Mandir Donation:  अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा जुटाने का अभियान आज से शुरू हो रहा है। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद देश के पांच लाख गांवों के एक करोड़ घरों से चंदा जुटाएंगे। राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का ये अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मंदिर निर्माण के लिए देशभर में इतने विशाल स्तर पर चंदा जुटाने का प्रयास पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले सोमनाथ मंदिर के निर्माण के लिए भी देशभर के लोगों ने दिल खोलकर दान किया था। मंदिर निर्माण में राजनीति के दखल को इसलिए कम से कम रखने के बारे में सोचा गया था ताकि मंदिर प्रक्रिया में गठन धार्मिक भावनाओं के अनुरूप हो. विहिप ने सोमनाथ मंदिर के ट्रस्ट की तर्ज़ पर (मोदी और शाह जिसमें बोर्ड सदस्य हैं) ही राम मंदिर के ट्रस्ट बनाए जाने पर ज़ोर दिया था. अब जानने लायक बात ये है कि सोमनाथ ट्रस्ट में क्या खास है, जो राम मंदिर ट्रस्ट के लिए मॉडल के तौर पर देखा गया. ऐसे ही सोमनाथ मंदिर की कहानी अयोध्या मंदिर की तरह सोमनाथ मंदिर को भी आक्रमणकारियों ने...

सरकार और किसानों के बीच आज नौवें दौर की वार्ता, जानें किसे क्या है उम्मीद

Image
दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 50 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 4 सदस्यों की कमेटी गठित करने के बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए है। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के लिए आज का दिन अहम है। तीनों कृषि कानूनों के पर जारी घमासान के बीच आज एक बार फिर सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगी। आज दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता होगी। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार के साथ नौवें दौर की वार्ता में भाग लेंगे, लेकिन उन्हें इस बातचीत से ज्यादा उम्मीद नहीं है कि इस बातचीत से कोई समाधान निकलेगा। क्योंकि वे विवादित कानूनों को वापस लिए जाने से कम पर नहीं मानेंगे। चूंकि, कृषि कानूनों के मुद्दे पर गतिरोध को समाप्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पैनल की पहली बैठक 19 जनवरी को होने की संभावना है, ऐसे में शुक्रवार को केन्द्र सरकार और किसान संघों के बीच इस मुद्दे पर यह अंतिम बैठक हो सकती है। जानकारी के लिए बता दे कि केन्द्र सरकार और किसान नेताओं के बीच पहले हो चुकी...

स्विट्जरलैण्ड के जेनेवा स्कूल ऑफ डिप्लोमेसी में उच्चशिक्षा के लिए छात्रा आयुषी चयनित

Image
  लखनऊ।  सिटी मान्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयुषी शुक्ला ने 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ स्विट्जरलैंण्ड के जेनेवा इन्स्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमेसी एण्ड इण्टरनेशनल रिलेशन्स, जेनेवा में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. की यह मेधावी छात्र अब विश्व के इस प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में इण्टरनेशनल रिलेशन्स विषय में तीन वर्षीय स्नातक कोर्स निःशुल्क पूरा कर सकेगी। अपनी सफलता पर आयुषी ने कहा कि 'सी.एम.एस. में स्कूल शिक्षा दौरान ही मुझमे सार्वजनिक रूप से बोलने का रूझान उत्पन्न हुए और इसी दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला। इस सम्मेलन में मुझे विश्व के कई देशों के मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों, राष्ट्र प्रमुखों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला, जिसके कारण मुझे वैश्विक मामलों और कूटनीति की बेहतर समझ मिली। इसके अलावा, मेरी रूचि को देखते हुए मेरे शिक्षकों ने मुझे इस क्षेत्र को चुनने के लिए प्रेरित किया। मैं स्विटजरलैंण्ड के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एडमीशन को...

आतंकवादियों का खात्‍मा करने के लिए भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI तैयार

Image
  नई दिल्ली.  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना (Indian Army) ने भारत की नौ एमएम की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ( Machine Pistol) तैयार की है. पिस्तौल का नाम 'अस्मी (ASMI)' रखा गया है जिसका अर्थ- गर्व, आत्मसम्मान तथा कठिन परिश्रम है. रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि सेना के महू स्थित इनफैंट्री स्कूल और डीआरडीओ के पुणे स्थित  आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान  ने हथियार का डिजाइन तैयार किया है और इसे बनाया भी है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों में विभिन्न अभियानों में व्यक्तिगत हथियार के तौर पर और साथ ही उग्रवाद तथा आतंकवाद रोधी अभियानों में भी यह पिस्तौल दमदार साबित होगी. मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस हथियार को चार महीने के रिकॉर्ड टाइम में विकसित किया गया है. मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि मशीन पिस्तौल इनसर्विस 9 एमएम हथियार का फायर करती है. इसका ऊपरी रिसीवर एयरक्राफ्ट ग्रेड एलुमिनियम से तथा निचला रिसीवर कार्बन फाइबर से बना है. ट्रिगर घटक सहित इसके विभिन्न भागों की डिजाइनिंग और प्रोट...

मायावती का बड़ा ऐलान, UP- उत्तराखण्ड में लड़ेगे अकेले चुनाव, सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Image
  नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (mayawati) ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्टी के पत्तों को खोल दिया है। मायावती ने ऐलान किया है कि उत्तरप्रदेश के साथ-साथ बसपा उत्तराखण्ड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है पार्टी ने कहा है कि वह अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। वह किसी का साथ नहीं लेंगे। Corona Effect: 26 जनवरी की परेड में इस बार होंगे ये बड़े बदलाव, गाइडलाइन्स जारी कोरोना वैक्सीन को देने की कही बात मायावती ने इसके अलावा कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा है कि उनकी सरकार आएगी तो वह राज्य में सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देंगे। इसके अलावा मायावती ने किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए उनका समर्थन किया है। मायावती ने केंद्र सरकार और राज्य दोनों से कहा है कि उन्हें किसानों की सभी मांगों को मान लेना चाहिए

इस्लाम धर्म अपनाना चाह रहे हिन्दू युवक ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग

Image
  अहमदाबाद.  इस्लाम धर्म अपनाने के इच्छुक 32 वर्ष के एक हिंदू व्यक्ति ने गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High court) में एक अर्जी दायर करके भरुच जिले के प्राधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है और कहा है कि अपना आवेदन जमा करने के बाद वह एक वर्ष से अधिक समय तक इंतजार कर चुका है. याचिकाकर्ता जिग्नेश पटेल के वकील एम टी सैयद ने गुरुवार को कहा कि भरुच के कलेक्टर एक साल से अधिक समय से पटेल का आवेदन रोके हुए हैं, जबकि फरवरी 2020 में एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की जांच रिपोर्ट में इस संबंध में अनुकूल राय दी गई थी कि उन्हें धर्मांतरण की अनुमति दी जा सकती है. जस्टिस बेला त्रिवेदी ने हाल के एक आदेश में जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि वह पटेल के आवेदन पर 'जितना जल्दी हो सके' निर्णय लें, अच्छा हो आठ सप्ताह के भीतर. पटेल के वकील ने कहा, 'भरुच में कलेक्टर की अनुमति के लिए आवेदन एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है. याचिका कलेक्टर को आवेदन पर फैसला के लिए निर्देश देने के लिए दायर की गई थी.' 'पटेल पर धर्मपरिवर्तन का दबाव नहीं' सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट...

29 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

Image
  नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  संसद का बजट सत्र (Budget session 2021) 29 जनवरी से आठ अप्रैल तक चलेगा। आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र में लोकसभा (Loksabha) की कार्यवाही अपराहन 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 33 दिन कार्यवाही चलेगी। आगामी 29 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। 15 फरवरी तक चलेगा पहला भाग उसी दिन लोकसभा की कार्यवाही राष्ट्रपति के अभिभाषण के समाप्त होने के आधा घंटे बाद थोड़ी देर के लिए होगी, जिसमें आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया जाएगा। पहला भाग 15 फरवरी तक चलेगा। इसके पश्चात आठ मार्च से आठ अप्रैल तक दूसरा भाग होगा। लोकसभा सचिवालय के अनुसार एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी। अगले दिन दो फरवरी से लेकर आठ अप्रैल तक लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न चार बजे से रात नौ बजे तक चलेगी। सूत्रों के अनुसार सात मार्च तक विभिन्न मंत्रालयों पर संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों पर चर्चा क...

Corona Vaccination: पीएम मोदी कल करेंगे दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत, ये बातें ध्यान में रखना बेहद जरूरी

Image
  शुरुआती तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड का टीका दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण की शुरुआत करने वाले हैं. नई दिल्ली:  कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में भारत अब एक कदम और आगे बढ़ाने जा रहा है. देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकारण का अभियान शुरू होगा. देश में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है. शुरुआती तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड का टीका दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण की शुरुआत करने वाले हैं. ऐसे में कुछ जरिए बातें भी जानना बेहद जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें पहले दिन भारत के तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है. इस बीच यहां जानिए राष्ट्रीय स्तर और राजधानी दिल्ली में ये अभियान कैसे आगे बढ़ेगा.... देश में कैसे चलेगा अभियान? -  लाभार्थियों को शुक्रवार को आवंटित साइट और समय के साथ एक मैसेज मिलेगा. -  पहले दिन देश में प्रत्येक जगह ...

आज से लैंडलाइन फोन से मोबाइल का नंबर डायल करने से पहले करें ये जरूरी काम

Image
  Hindi News  >>  Himachal Abhi Abhi  >>  होम Friday, 15 Jan, 11.07 am Himachal Abhi Abhi A A A होम आज से लैंडलाइन फोन से मोबाइल का नंबर डायल करने से पहले करें ये जरूरी काम अगर आप को लैंडलाइन फोन ( landline phone)से किसी के मोबाइल ( Mobile)पर कॉल करना है तो आज से आप को एक काम करना होगा और वह काम यह है कि नंबर मिलाने से पहले आप को शून्य का बटन दबाना होगा। हालांकि जब आप एक लैंडलाइन फोन से दूसरे लैंडलाइन पर फोन करेंगे या फिर मोबाइल से लैंडलाइन पर करेंगे तो इसकी जरूरत नहीं होगी यानी आप को फिर शून्य का बटन नहीं दबाना है। इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों ( Telecom companies) ने अपने उपभोक्ताओं ( Consumers)को संदेश भेज टेलीकॉम विभाग( डॉट) के नवंबर माह की याद दिलाई है। बीएलएनएल के चेयरमैन व एमडी पीके पुवार ने कहा कि निर्देशों के पालन के लिए जरूरी उपभोक्ता जागरूकता संपर्क शुरु कर दिया है। एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं को भेजे एक संदेश में कहा है कि 15 जनवरी से प्रभावी हो रहे डॉट के निर्देशों के अनुसार लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले 0 डायल करना ...

जब सपा के विधायकों और समर्थकों की भीड़ करने वाली थी मायावती पर हमला!

Image
  Hindi News  >>  UPUK Live  >>  राष्ट्रीय समाचार Friday, 15 Jan, 11.10 am UPUK Live A A A राष्ट्रीय समाचार जब सपा के विधायकों और समर्थकों की भीड़ करने वाली थी मायावती पर हमला! लखनऊ।  15 जनवरी को यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का 65 वां जन्मदिन है। आज हम आपको मायावती से जुड़ी उस घटना के बारे में बता रहे हैं जो पिछली पीढ़ी के अक्सर ज़ुबान पर रहती है। हालांकि वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को इस बारे में कुछ खास नहीं मालूम। घटना 2 जून 1995 की है, मायावती के जीवन का यह वो स्याह दिन है, जो शायद वो कभी न भूल पाएं। 1995 में मायावती अनुसूचित जाति की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। लेकिन इससे पहले उसी साल सपा और बसपा गठबंधन ने चुनाव जीते थे। जिसमें सपा को 109 और बसपा को 67 सीटें मिली थीं। इसके बाद बसपा के समर्थन से मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2 जून 1995 को मनमुटाव के कारण, बसपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। इस वजह से सरकार अल्पमत में आ गई थी। मायावती के जीवन पर आधारित अजय बोस की किताब 'बहनजी' के मुताबिक, नाराज सपा कार्यकर्ता...

Coronavirus live updates: एक दिन में 15,590 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,527,683 पहुंची

Image
  कोरोनावायरस संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटों के दौरान 15,590 बढ़े हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,527,683 पहुंच गई है। पिछले एक दिन में इस महामारी के कारण 191 लोगों की मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल (14 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,49,62,401 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,30,096 सैंपल कल टेस्ट किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को राष्ट्रव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन (Nationwide Covid vaccination) महाअभियान की शुरुआत करेंगे। 16 जनवरी से एक साथ शुरू होने जा रहे टीकाकरण अभियान के पहले दिन करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों (Health Workers) को वैक्सीन लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को यह वैक्सीन नि:शुल्क लगेगा। इसका खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। टीकाकरण अभियान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सरकार का कहना है कि वैक्सीनेशन शुरू होने से एक दिन पहले यानी 15 जनवरी तक सभी सेंटरों तक वैक्सीन पहुंच जाएगी। वहीं जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में इस जानलेवा वायरस की चपेट में 93,076,925 लोग आ...

USA: जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह के दिन डोनाल्ड ट्रंप पर शुरू हो सकता है महाभियोग का ट्रायल

Image
  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गय है. गौरतलब है कि अमेरिकी संसद के निचले सदन हॉउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने ट्रप पर 'विद्रोह को भड़काने' का आरोप लगाया है. वॉशिंगटनः  20 जनवरी को जो बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. वहीं खबरें हैं कि उसी दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी महाभियोग का ट्रायल शुरू हो सकता है. ट्रायल टाइमलाइन और शेड्यूल काफी हद तक सीनेट प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित किया जाता है और जैसे ही सदन महाभियोग के लेख को वितरित करेगा, यह शुरू हो जाएगा. इसका मतलब ये हो सकता है कि ट्रायल इनॉगुरेशन डे पर दोपहर 1 बजे शुरू होगा. कैपिटल में समारोह दोपहर में ही शुरू होता है. टंप के खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव पारित बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गय है. गौरतलब है कि अमेरिकी संसद के निचले सदन हॉउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने ट्रंप पर 'वि...

Gold and Silver Prices: 2021 में सोने की कीमत 65,000 रुपये और चांदी 90,000 रुपये तक पहुंच सकती है, जानें वजह

Image
Gold and Silver Prices : नए साल 2021 में भारत में सोने और चांदी (Gold and Silver) की चमक और बढ़ेगी और इसके दाम आसमान छू सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में सोने (Gold) की कीमत 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, वहीं चांदी (Silver) की कीमत प्रति किलोग्राम 90,000 रुपये तक हो सकती है। आपको बता दें कि 2020 में भी सोने और चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस साल Gold ने निवेशकों को 27% और Silver ने करीब 50% रिटर्न दिया है। अगस्त, 2020 में तो सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं, चांदी भी करीब 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। आज MCX पर सुबह 11.20 बजे वायादा सोना (Gold Futures) 0.09% की तेजी के साथ 50,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, वायदा चांदी (Silver Futures) भी 0.15% की तेजी के साथ 68,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। ICICI Securities के विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में रिकवरी और रिवाइवल अभी अनि...

साल के पहले ही दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आया भारी उछाल, जानें आज का ताजा रेट

Image
  आज नए साल के पहले दिन सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। हालांकि, यह इजाफा ज्यादा नहीं है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.09 फीसदी बढ़कर 50,198 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी वायदा 0.14 फीसदी बढ़कर 68,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। भारतीय बाजारों में सोने और चांदी दोनों ने वर्ष 2020 में मजबूत वार्षिक लाभ अर्जित किया। वैश्विक कीमतों के अनुरूप सोना 27 फीसदी और चांदी करीब 50 फीसदी बढ़ी। वैश्विक बाजारों में इतनी बढ़ी कीमत वैश्विक बाजारों में केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा प्रोत्साहन की अभूतपूर्व लहर और डॉलर की गिरावट के बीच, सोने की कीमत 2020 में 25 फीसदी अधिक हो गई, जो पिछले एक दशक में सबसे बड़ा वार्षिक लाभ है। गुरुवार को सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,898.36 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि कीमती धातु की कीमत में कोविड-19 टीकों के रोलआउट के बीच अगस्त में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद काफी सुधार आया है, लेकिन डॉलर की निरंतर कमजोरी से साल के अंत में सोने को समर्थन मिला। अन्य कीमती धातुओं में से, हाजिर चांदी ने 48 फीसदी का वार्षिक लाभ अर्जित किया, जबकि पैलेडियम का लगातार...