Posts

Showing posts from October, 2020

क्या बच्चों को स्कूल से ही कंप्यूटर कोडिंग सीखने की ज़रूरत है

Image
  कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों के लिए कोडिंग कोर्स का विज्ञापन दिख रहा था. व्हाइट हैट नाम की कंपनी के इन विज्ञापनों में 6 से 14 साल के बच्चों के लिए कोडिंग के फ़ायदों को लेकर कुछ दावे किए गए हैं. इसमें यह भी दावा किया गया है कि सरकार ने छठी क्लास और उससे ऊपर के बच्चों के लिए कोडिंग सीखना अनिवार्य कर दिया है. ये विज्ञापन मां-बाप और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है इसलिए महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ से इसे लेकर सवाल पूछे गए हैं. उन्होंने भी इस विज्ञापन का संज्ञान लिया है और लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के दावों में ना फंसे. इसे लेकर विवाद पैदा होने के बाद 'कोडिंग को अनिवार्य बताने वाले' विज्ञापन पर रोक लग गई है लेकिन इसे लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं. मसलन कोडिंग क्या है? क्या सिर्फ़ छह साल के बच्चों को कोडिंग सिखाना अनुचित है? क्या इससे इतनी कम उम्र के बच्चों पर कोडिंग जैसे जटिल विषय को सीखने का अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा? ऐसे तमाम सवाल पूछे जा रहे हैं. कोडिंग क्या है? जब हम कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं तो सिर्फ़ उसके बाहरी प्रोसेस से ही अव...

रोहित की चोट पर स्थिति स्पष्ट करे बीसीसीआई: गावस्कर

Image
  शारजाह, 27 अक्टूबर (सन्मार्ग) पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी तीनों टीमों से बाहर किये जाने बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से रोहित की चोट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सुनील जोशी की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति ने नवम्बर से होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20, वनडे और टेस्ट टीमों की सोमवार को घोषणा की थी और तीनों ही टीमों में रोहित को जगह नहीं मिली है जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि मुंबई टीम ने टीमों की घोषणा के बाद अपने ट्विटर पर रोहित का अभ्यास करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह लम्बे शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

16 राज्यों को मिली GST क्षतिपूर्ति की पहली किस्त, केंद्र ने जारी किए 6000 करोड़ रुपये

Image
केंद्र सरकार (Central Government) ने महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, असम, दिल्ली और जम्मू कश्मीर समेत 16 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी क्षतिपूर्ति (GST Compensation) की पहली किस्त के रूप में कर्ज लेकर 6 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पिछले सप्ताह केंद्र ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की मांग को स्वीकार कर लिया था. उनकी मांग थी कि केंद्र स्वयं कर्ज लेकर राज्यों की जीएसटी की क्षतिपूर्ति करे. वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्यों को जीएसटी संग्रह में 1.1 लाख करोड़ रुपये की कमी की क्षतिपूर्ति के लिए बाजार से किस्तों में कर्ज उठाएगा. मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने 2020-21 में जीएसटी संग्रह में कमी को पूरा करने के लिये विशेष कर्ज की व्यवस्था की है.  कुल 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों ने इस व्यवस्था का विकल्प चुना है. कर्ज को लेकर समन्वय वित्त मंत्रालय करेगा. इनमें से पांच राज्यों में जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''क...

NEET 2020: 379 Girls From Delhi Government Schools Crack Medical Entrance Exam

Image
  New Delhi: From an electrician’s daughter to an elder sibling of five surviving on limited resources, 379 girls from Delhi government schools have cracked the medical entrance exam NEET this year. Twenty-three girls from a government school in Okhla’s Noor Nagar are elated over their feat though some

IPL 2020 MI vs CSK Live Score इशान किशन ने जमाया अर्धशतक, मुंबई की दमदार बल्लेबाजी

Image
  IPL 2020 का 41वां मुकाबला आज शारजाह में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने हैं. ये दूसरी बार है जब दोनों टीमें इस सीजन में भिड़ रही हैं. इससे पहले हुई भिड़ंत में, जो कि इस सीजन का पहला मैच भी था, चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी थी. मतलब आज मुंबई के पास मौका है पलटवार का. टूर्नामेंट में अब तक चेन्नई की चमक निखरकर नहीं आ पाई है. टीम ने सिर्फ अब तक खेले 10 मुकाबलों में 3 में ही जीत दर्ज किए हैं. ऐसे में मुंबई के पास ये मुकाबला पटलवार करने का अच्छा मौका हो सकता है, जो अब तक अपने 9 में से 6 मैच जीती हुई है. Match Updates ताहिर ने डाला 8वां ओवर 23/10/2020,10:07PM इमरान ताहिर के पहले और मैच के आठवें ओवर में एक छक्के के साथ 10 रन बने. इसी के साथ मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 74 रन हो गया. 7 ओवर के बाद मुंबई 23/10/2020,10:02PM 7 ओवर के बाद मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे किशन और डिकॉक दोनों क्रीज पर जमें हैं और धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. पावरप्ले में बने 52 रन 23/10/2020,9:59PM पहले 6 ओवर के...

Pakistan opens fire along LoC, India retaliates 'befittingly'

Image

भारत-नेपाल विवाद: रॉ प्रमुख और नेपाल के पीएम ओली के बीच हुई मुलाक़ात की सत्तारुढ़ सीपीएन को भनक तक नहीं

Image
  नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएन के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने एक बयान में कहा है कि पार्टी को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के प्रमुख सामंत गोयल के बीच बुधवार को हुई मुलाक़ात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. ओली सीपीएन के दो चेयरमैन में से एक हैं. उनके मुताबिक़, सीपीएन के एक और चेयरमैन पुष्पकमल दाहाल प्रचंड या पार्टी के किसी और वरिष्ठ नेता या नौ सदस्यों वाले पार्टी सचिवालय ने इस पर ना कोई चर्चा की है और ना ही किसी को इसकी जानकारी है. नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से भी जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्हें भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के प्रमुख सामंत गोयल की यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के प्रेस सलाहकार ने गुरुवार को एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि गोयल की ओली से मुलाक़ात हुई है. आलोचना और संदेह नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा के सोशल मीडिया पर इस बयान को जारी करने के बाद सीपीएन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री की तीखी आलोचना की है. कई लोगों का कहना ह...

रिपब्लिक टीवी के चार पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर- आज की बड़ी ख़बरें

Image
  रिपब्लिक टीवी न्यूज़ चैनल के चार पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस को कथित तौर पर बदनाम करने के मामले में चैनल के चार पत्रकारों के खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करायी गयी है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देत हुए रिपब्लिक टीवी ने कहा है कि यह 'मीडिया के अधिकारों पर हमला' है और वह 'मज़बूत रणनीति' के साथ लड़ेगा. इससे पूर्व टेलीविज़न रेटिंग प्वॉइंट्स (टीआरपी) के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में भी रिपबल्कि टीवी का नाम आया था. आठ अक्टूबर को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके दावा किया था कि मुंबई में कुछ न्यूज़ चैनल लोगों को पैसे देकर अपने चैनल की टीआरपी बढ़ा रहे हैं. उन्होंने इस मामले में रिपब्लिक टीवी समेत महाराष्ट्र के दो छोटे चैनलों का नाम लिया था और कहा था कि चार लोग गिरफ़्तार भी किए गए हैं. एकनाथ खड़से शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफ़ा दे चुके महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एकनाथ राव खड़से शुक्रवार को आधिकारिक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए. एकनाथ राव महाराष्ट्र ...