बेकाबू ट्रक ने उड़ा दी दर्जनों गांव की बिजली
मुरादाबाद। बेकाबू ट्रक ने हाईटेंशन लाइन का खंभा तोड़ दिया इसके बाद फीडर से जुड़े सभी गांव की बिजली गुल हो गई। हाईवे पर बेकाबू ट्रक के विद्युत पोल में टक्कर मार देने से देहात के ईस्ट फीडर में शुक्रवार की शाम से ब्रेक डाउन हो गया इसका पूरी रात मुड़िया राजा, नगलिया जट्ट, मिलक, हरोरा, रोजा, धर्मपुर कला, पीपली चक समेत कई गांव की बिजली ठप पड़ी है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण का कहना है कि विद्युत लाइन पर सुधार कार्य चल रहा है शीघ्र ही बिजली चालू कर दी जाएगी।
Comments
Post a Comment