अपनी उंगलियों पर पड़ने वाली इन झुर्रियों को देखकर आखिर क्यों घबरा जाते है लोग…

अपने रोजमर्रा की जिंदगी में आपने काफी बार ऐसा देखा होगा कि पानी से बाहर आने के बाद आपके हाथ की उंगलियों पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और उंगलियों का ऊपरी सिरा सिकुड़ जाता है। पर क्या आपने कभी इस चीज पर ध्यान दिया है कि आखिर यह क्यों होता है? आखिर क्यों हमेशा पानी में जाने के बाद ही आपकी उंगलियां ऐसी हो जाती हैं।? चलिए आज जानते हैं इसकी असली वजह।

उंगलियों के ऊपरी सिरे का सिकुड़ जाने में कोई घबराने वाली बात नहीं है, दरअसल यह आपकी रक्षा ही करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उंगलियों के सिकुड़ने का आपकी रक्षा से क्या लेना-देना है। बता दें हमारा शरीर बेहद बुद्धिमान है और यह अपने आप को हर तरह की परिस्थिति में डालने के लिए बना है। जी हां जब भी हम पानी में काफी ज्यादा देर तक रहते हैं तब फिसलन की वजह से हमारी पकड़ कमजोर ना हो जाए इस वजह से हाथ में ऐसी झुर्रियां पड़ जाती हैं जिस वजह से किसी चीज को पकड़ना हमारे लिए आसान हो जाता है।
ज्यादा देर तक पानी में रहने के बाद उँगलियों को सिकुड़ने का काम हमारे शरीर का ऑटो मॉनस नर्वस सिस्टम करता है। पानी में ज्यादा देर रहने के बाद वेसोकंसट्रिक्शन के कारण हमारी उंगलियों के ऊपर मौजूद मास सिकुड़ जाता है ताकि इसमें अच्छी पकड़ बन सके।
काफी लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी उंगलियों पर पड़ने वाली इन झुर्रियों को देखकर घबरा जाते हैं पर आपको बता दें की अंगुलियों का पानी में ज्यादा देर तक रहने पर सिकुड़ना अच्छे स्वास्थ्य का एक संकेत है। जी हां इस बात से यह पता लगता है कि हमारे शरीर में ऑटोनॉमस नर्वस सिस्टम अच्छी तरीके से काम कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain