चिकन-चावल का लालच देकर बच्चे से कुकर्म करने वाले की उम्रकैद बरकरार
जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस विनोद गोयल की बैंच ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा और दोषी की अपील को खारिज कर दिया। निचली अदालत ने बच्चे के पड़ोस में रहने वाले इस व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, बैंच ने गौर किया कि पीड़ित को इस शख्स ने चिकन-चावल का लालच देकर उसके साथ कुकर्म किया था। बैंच ने कहा, “ऐसी घृणित करतूत कर याचिकाकर्ता (दोषी) ने न सिर्फ पीड़ित को शारीरिक क्षति पहुंचाई बल्कि उससे भी ज्यादा इस हरकत ने उसको भावनात्मक रूप से तोड़ दिया होगा, जो आने वाले लंबे समय तक उसके दिलो-दिमाग पर रहेगा।
कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा दर्शाई गई इस निंदनीय वहशत ने पीड़ित को ऐसा सदमा पहुंचाया होगा कि वह किसी वयस्क पर भरोसा करने में झिझकेगा या किशोरावस्था में अपना जीवन आनंद एवं स्वतंत्रता से नहीं जी पाएगा। बैंच ने पाया कि जब कोई अंदर से टूट जाता है और वह भी इतनी कम उम्र में तो बच्चे का समग्र स्वस्थ विकास निश्चित तौर पर अवरुद्ध हो जाता है।
Comments
Post a Comment