CWC 2019: कपिल देव ने निकाला नंबर- 4 की परेशानी का सबसे बड़ा हल, विश्व कप से पहले इस क्रम को लेकर विराट कोहली को दी यह सलाह

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जाने वाले के शुरु होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। लेकिन इस विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम के नंबर 4 स्पॉट के लिए अभी भी संस्पेंस वाली स्थिति बनी हुई है।

कपिल देव ने भारतीय टीम की नंबर 4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर कही ये बात

पिछले काफी समय से भारतीय टीम नंबर 4 बल्लेबाजी क्रम के लिए सही विकल्प की तलाश कर रही है लेकिन विश्व कप भी शुरू होने को है लेकिन ये तक पता नहीं है कि नंबर 4 पर कौनसा बल्लेबाज अपनी भूमिका निभा सकता है।
CWC 2019: कपिल देव ने निकाला नंबर- 4 की परेशानी का सबसे बड़ा हल, विश्व कप से पहले इस क्रम को लेकर विराट कोहली को दी यह सलाह
भारतीय टीम की नंबर 4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कई पूर्व क्रिकेटर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं जिसमें अब पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अपनी राय दी है।

कोई भी बल्लेबाज किसी भी क्रम पर कर सकता है बल्लेबाजी

ने भारतीय टीम की नंबर 4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा कि
“टी20 के दौर में ये कहना मुश्किल है कि कौन सलामी बल्लेबाज है और कौन नंबर 4 पर होगा। इन दिनों किसी को भी मानसिकता दी जा सकती है कि वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है याद कीजिए जब धोनी मुंबई में युवराज सिंह से पहले आए थे। ( 2011 विश्व कप फाइनल में) धोनी ने भारत की जीत के लिए मार्गदर्शन करने के लिए बल्लेबाजी में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया।”
कपिल देव ने आगे कहा कि
“पिछले 10 सालों में क्रिकेट इतना बदल गया है कि लगभग स्थायी स्लॉट्स के लिए अजीब लगता है शायद सलामी बल्लेबाज को छोड़कर। वास्तव में इन दिनों आप चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सलामी बल्लेबाज को भी भेज सकते हैं।”

हार्दिक पांड्या को खेलने देना चाहिए उनका नेचुरल गेम

कपिल देव ने आईपीएल में के बेहतरीन प्रदर्शन पर कहा कि
“उन पर दबाव मत डालो। उनकी किसी से तुलना के बजाय उन्हें खुले दिमाग से अपना नेचुरल गेम खेलने दें। मैं किसी से भी तुलना नहीं करता।”
गेंदबाजों को लेकर पूर्व चैंपियन कप्तान ने कहा कि
“हमारे पास जो चार तेज गेंदबाज हैं वे शानदार हैं। मुझे लगता है कि इंग्लिश कंडिशंस में उन्हें गेंद स्विंग करवाने में मदद करेगी। इसमें शमी और बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं जो 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain