इस खिलाड़ी के कारण खत्म हुआ सहवाग-गंभीर और युवराज का करियर, अब होगा पर्दाफाश

भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने 19 सालों तक क्रिकेट में अपना योगदान देने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हाल ही में युवराज सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। युवराज सिंह का यह फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला रहा। युवराज सिंह को फेयरवेल मैच खेलने का भी मौका नहीं मिला। इस वजह से लोगों को काफी दुख हुआ।

इस खिलाड़ी के कारण खत्म हुआ सहवाग-गंभीर और युवराज का करियर, अब होगा पर्दाफाश
Third party image reference
युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद उनके पिता योगराज सिंह को काफी बड़ा झटका लगा है। स्पोर्ट्स चैनल 'स्पोर्ट्स रश' को दिए गए इंटरव्यू में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बताया कि टीम के अंदर चल रही घिनौनी राजनीति की वजह से युवराज सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा।

Third party image reference
योगराज सिंह ने बताया कि टीम में शामिल एक खिलाड़ी की वजह से वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उस खिलाड़ी की वजह से इन खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर समाप्त हो गया। योगराज सिंह ने बताया कि उस खिलाड़ी ने अंतिम 15 सालों से टीम के खिलाड़ियों का जीना मुश्किल कर दिया है।

Third party image reference
अभी तक योगराज सिंह ने उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है। योगराज सिंह ने कहा कि मैं अभी उस खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता। यदि मैं ऐसा करता हूं तो इससे विश्व कप में हमारी भारतीय टीम पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए मैं विश्व कप के बाद उस खिलाड़ी के नाम का पर्दाफाश करूंगा।

Third party image reference

ऐसा रहा युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

भारतीय टीम के इस महान खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट मैच, 304 वनडे मैच और 58 टी-20 मैच खेले। युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 62 पारियों में 1900 रन, वनडे क्रिकेट में 278 पारियों में 8701 रन और T-20 क्रिकेट की 51 पारियों में 1177 रन बनाए।
आप लोग इस बारे में जानते ही होंगे कि युवराज सिंह ने भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विश्व कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था। युवराज सिंह के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 बॉल में लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain