मैच के बाद मलिंगा ने कहा- मैं इस खिलाड़ी को आईपीएल में खेलते हुए देख चुका था !

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 27वां मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का स्कोर खड़ा किया।

मैच के बाद मलिंगा ने कहा- मैं इस खिलाड़ी को आईपीएल में खेलते हुए देख चुका था !
Third party image reference
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की तरफ से बेन स्टोक्स ने 89 गेंदों में 82 रन और जो रूट ने 89 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। परंतु उनकी यह पारी उनकी टीम के जीत के काम नहीं आ सकी और इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से 10 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लेने वाले मलिंगा को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया मैच के समाप्त होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने क्या कहा ? आइए जानते हैं :-

Third party image reference
बेन स्टोक्स के बारे में बात करते हुए मलिंगा ने कहा हम सभी जानते हैं कि वह कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैंने उसे बल्लेबाजी करते हुए T20 क्रिकेट और आईपीएल में देखा था। परंतु हम अपने बनाए हुए प्लान पर बने हुए रहे। उन्होंने कहा कि हमने यह निश्चित किया हुआ था कि हम उन्हें डॉट गेंद खेलने देंगे और उनके ऊपर दबाव बनाएंगे और इसका नतीजा बाद में निकल कर आया।

Third party image reference
मलिंगा ने आगे कहा हमारा प्लान था कि हम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करेंगे और स्लोअर गेंद और बाउंसर गेंद का इस्तेमाल करेंगे। हमें आत्मविश्वास है कि हम इस तरह के मैच को जीत सकते हैं और हमें खुद पर भरोसा बनाए रखना होगा।

Third party image reference
गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम को विश्व कप 2019 के खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। परंतु पहले इंग्लैंड की टीम को पहले पाकिस्तान ने हराया और अब कमजोर दिखने वाली श्रीलंका की टीम ने भी इंग्लैंड को हरा दिया है। यह विश्वकप अब पूरी तरह से खुल चुका है और इंग्लैंड के लिए के लिए भी सेमीफाइनल का राह आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि इंग्लैंड को अब ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत के साथ मैच खेलना है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain