नीना गुप्ता ने शेयर की बॉलीवुड सितारों की खास तस्वीरें, क्या आपने पहचाना?

  • नीना गुप्ता ने शेयर की बॉलीवुड सितारों की खास तस्वीरें, क्या आपने पहचाना?
    बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और अपने कैरेक्टर एक्टर रोल्स से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक यादगार एल्बम शेयर किया है. नीना ने इंस्टाग्राम पर कई मशहूर एक्टर्स के शुरूआती दौर की तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में नीना के अलावा अन्नू कपूर, पंकज कपूर, अनुपम खेर जैसे कई नामी गिरामी एक्टर्स को देखा जा सकता है. ये तस्वीरें उस दौर की हैं जब इन सभी सितारों ने प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था.
  • हाल ही में फिल्म बधाई हो में अपने रोल से सुर्खियां बटोरने वाली नीना ने सबसे पहले अपनी फोटो शेयर की. उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा जब हम सबने की थी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपनी शुरूआत. 
  • ये तस्वीर अनुपम खेर की है. अनुपम ने काफी संघर्ष के बाद फिल्मों में अपनी पहचान बनानी शुरू की थी और महेश भट्ट की फिल्म सारांश में अपने यंग दिनों में बूढ़े कैरेक्टर के साथ ही इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने में कामयाब रहे थे.
  • ये तस्वीर एक्टर आलोक नाथ की है. हाल ही में आलोकनाथ मीटू केस में नाम सामने आने के बाद काफी विवादों में भी रहे हैं. आलोक नाथ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एनएसडी में पढ़ाई के दौरान उन्हें रिचर्ड एटेनबर्ग की फिल्म गांधी में काम करने का मौका भी मिला था. गौरतलब है कि इस फिल्म में बेन किंग्स्ले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था.
  • खास बात ये है कि इन तस्वीरों के नाम में पंकज कपूर के नाम के नीचे बेस्ट एक्टर लिखा हुआ है और दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके पंकज कपूर आज भी बॉलीवुड के सबसे लो प्रोफाइल और सबसे बेहतरीन एक्टर्स के तौर पर पहचाने जाते हैं.
  • ये तस्वीर एक्ट्रेस जीनत खान की है. इन तस्वीरों पर कई सितारों के कमेंट्स देखने को मिले. आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए इन्हें शानदार बताया.
  • ये तस्वीर मशहूर एक्टर अन्नू कपूर की है. अन्नू कपूर के नाम के नीचे अनिल कपूर लिखा हुआ है. इस गलती को लेकर कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी बात भी रखी.
  • Comments

    Popular posts from this blog

    Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

    Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

    Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain