IPS अजय पाल शर्मा ने बच्ची के रेपिस्ट को सीधे मारी गोली, सोशल मीडिया पर छाए
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सरकार बनने के बाद से एनकाउंटर का दौर जारी है। 50 से ज्यादा कुख्यात अपराधी अब तक मारे गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी रेपिस्ट को गोली मारी गई। यह काम पूरे उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर मैन के नाम से मशहूर आईपीएस अजय पाल शर्मा ने किया है।
Third party image reference
दरअसल, रामपुर जिले में सात मई को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई छह साल की मासूम बच्ची का शव सवा महीने बाद शनिवार को जली हालत मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। रामपुर एसपी अजय पाल शर्मा ने तुरंत इस मामले में एक टीम का गठन किया था। देर रात इस हत्या के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया। एनकाउंटर में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया था। सोशल मीडिया में अजय पाल शर्मा की काफी तारीफ की जा रही है।
Third party image reference
Third party image reference
शनिवार को कोतवाली सिविल लाइन इलाके के ताशका स्थित गांव किनारे एक खंडहर से सड़ी गली अवस्था में 6 साल की मासूम बच्ची की लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त की गई तो पता चला ये उसी बच्ची की लाश है जो कि सात मई को लापता हुई थी। पुलिस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची का पता लगाने में जुटी थी।
Third party image reference
पुलिस बच्ची के हत्यारोपी का पता लगाने के साथ ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी। इसी दौरान बदमाश नाजिर ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। इसमें आरोपी नाजिर के पैरों में दो गोलियां लगी। बदमाश के घायल होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी से जल्द ही पूछताछ करेंगी।
Third party image reference
लड़की के पिता ने बताया कि मेरी 6 साल की बेटी के साथ आरोपी ने पहले हैवानियत का गंदा खेल खेला बाद में पहचान छिपाने के डर से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने तेजाब से उसे जला दिया। जिससे शव की पहचान न हो सके। आरोपी मासूम के शव को खंडहर में फेंक कर फरार हो गया।
एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छह साल की मासूम बेटी सवा महीने से गायब थी। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी थी। शनिवार को बच्ची की लाश मिल गई। लाश मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी कि अचानक उसने पुलिस पर फायरिंग पर कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दो गोलियां दोनों पैरों में लगी हैं। उसका इलाज अस्पताल में जल रहा है।





Comments
Post a Comment