JNVU Result 2019 Declared: जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक www.jnvuiums.in


JNVU Result 2019 Declared: जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक www.jnvuiums.in
जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने जारी किया रिजल्ट, फोटो क्रेडिट (www.jnvuiums.in)
नई दिल्ली. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने आज यानी 25 जून 2019 मंगलवार को JNVU 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इन रिजल्ट को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. JNVU 2019 सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम सुबह के समय घोषित किए गए है. विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों के साथ-साथ पीजी यानी मास्टर्स डिग्री कार्यक्रमों के लिए परिणाम घोषित किया है. जो छात्र पहले सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं वह भी अपने रिजल्ट को साइट पर जाकर देख सकते हैं.
जेनवीयू जोधपुर ने बी.एससी, बी.एड, एम.एससी, बीसीए, बीबीए, एमएचआरएम, एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों जैसे पाठ्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए रिजल्ट जारी किए हैं. इतना ही नहीं विश्वविद्यालय ने स्कोरकार्ड के रूप में रिजल्ट की घोषणा की है जिसमें छात्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होगी और साथ ही संबंधित परीक्षाओं में उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंक भी होंगे.
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा पेपर, कुल अंक, योग्यता अंक, उम्मीदवारों के मिले अंक सहित अन्य विवरण भी शामिल होंगे.
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर का रिजल्ट ऑनलाइन ऐसे करें चेक
1: छात्र सबसे पहले जेनवीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2: होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
3: इसके बाद पाठ्यक्रम और सेमेस्टर का चयन करें
4: अब आप अपना परीक्षा पंजीकरण नंबर दर्ज करें
5: इसके बाद अपनी जन्म तिथि दर्ज करें
6: अब आपके सामने आपका रिजल्ट होगा और इस चेक कर लें
7: भविष्य के इस रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain