इस स्मार्टफोन के साथ एक साल के लिए मुफ्त में मिलेगी Netflix सर्विस

आज के दौर में वेब सीरीज ने लोगों की ज़िन्दगी में एक खास जगह बना ली है। युवा वर्ग आज सिनेमा के अलावा वेब सीरीज की तरफ तेज़ी से आकर्षित हो रहा है। लिहाजा Netflix के प्रति लोगो की रूचि काफी बढ़ती जा रही हैं। आमतौर पर Netflix देखने के लिए लोगो को सालाना लगभग 6000 रूपए खर्च करने पड़ते हैं लेकिन सैमसंग गैलेक्सी S10 खरीदने वाले वोडाफोन आइडिया यूज़र्स को एक साल के लिए Netflix की सर्विस मुफ्त में मिलेगी।
क्या हैं ऑफर?
दरअसल वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद भले ही यह देश की सबसे बड़ी मोबाईल कंपनी बन गई हो लेकिन अब तक यह कंपनी मार्केट में अपनी पहचान बनाने में नाकाम साबित हुई हैं। ऐसे में वोडाफोन ने सैमसंग के साथ मिलकर एक खास ऑफर लॉन्च किया हैं।
दरअसल सैमसंग गैलेक्सी S10 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी S10e स्मार्टफोन खरीदने पर लोगो को एक साल के लिए Netflix सर्विस मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी, लेकिन इस ऑफर का फायदा सिर्फ वोडाफोन के सिम कार्ड के इस्तेमाल पर ही मिलेगा। बता दें कि यह फोन खरीदने वाले ग्राहकों को MYVODA कूपन कोड इस्तेमाल करना होगा, उसके बाद ही इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकेगा।

एक विकल्प ऐसा भी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ऑफर के लिए दूसरा ऑप्शन भी मौजूद है। उसके लिए वोडाफोन यूज़र्स के पास 499 रुपये का पोस्टपेड प्लान होना चाहिए। इसके बाद अगर आप सैमसंग गैलेक्सी S10 का कोई फोन खरीदते हैं तो आपको फ्री Netflix की सुविधा मिल सकती है। नए फोन में वोडाफोन सिम डालने के 72 घंटे बाद आप My Vodafone App पर यह ऑफर चेक कर सकते है। इसके बाद Netflix ऑफर पर क्लिक करके आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain