40 तरह के फल देने वाले इस पेड़ की कीमत सुनकर उड़ जाएंगें आपके होश !

वैसे तो आए दिन इस दुनिया में कई सारे अजीबो-गरीब कारनामे होते ही रहते हैं. वहीं, इस दौरान आपने ऐसे कई अद्भुत पेड़ों के बारें में भी सुना होगा. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारें में बताएंगे जिस पर फल तो लगते है. परंतु, एक तरह के नहीं बल्कि 40 तरह के. अब आप सोच रहें होंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है. तो आपको बता दें कि अमरीका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर वॉन ऐकेन ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है.

40 तरह के फल देने वाले इस पेड़ की कीमत सुनकर उड़ जाएंगें आपके होश !
Third party image reference
दरअसल, उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट एग्रिकल्चरल एक्सपेरिमेंट में एक बगीचे को देखा, जिसमें कई दुर्लभ पौधों की प्रजातियां थीं. ये बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था जिसे उन्होंने लीज पर लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से ट्री ऑफ 40 फ्रूट्स जैसा पेड़ तैयार कर लिया. उन्होंने यह अद्भुत काम साल 2008 में शुरू किया था. बता दें, इस पेड़ पर उगाए गए 40 अलग-अलग तरह के फलों में बेर, सतालू, खुबानी, चेरी व नेक्टराइन जैसे फल शामिल है. वहीं, 40 प्रकार के फल देने वाला यह पौधा बिकाऊ भी है, जिसकी कीमत अभी तक 19 लाख रूपए है. हालांकि,यह प्रॉजेक्ट कुछ साल पुराना है और इसके दर्जनों पेड़ म्यूजियम, बारातघरों और आर्ट गैलरी में भी प्रदर्शित किए गए हैं 


Third party image reference
क्या है ग्राफ्टिंग तकनीक?
ग्राफ्टिंग तकनीक से पौधा तैयार करने के लिए पेड़ की एक टहनी कली कली समेत तिरछा काटकर अलग कर लिया जाता है. इसके बाद इसे मुख्य पेड़ में छेद करके लगाते हैं. जुड़े हुए भाग पर पोषक तत्वों का लेप लगाते हैं और पट्टी बांधकर छोड़ देते हैं. थोड़े समय में टहनी धीरे-धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और फल-फूल आने लगते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain