बिना कपड़ों के सड़क पर भाग रही थी शादीशुदा महिला, लोगों ने वस्त्र दिए तो बोली...
Google Image
उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला है। यहां बुधवार को एक महिला बिना कपड़ों के ही रोड पर भाग रही थी। उसको इस हालत में भागते देख गांव वालों की नजर पड़ी तो हैरान हो गई। इसके बाद उन लोगों ने महिला को कपड़ा दिया। तब जाकर महिला ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला और उसके पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
Google Image
यूपी के बिजनौर से सामने आया केस
ये मामला यूपी के बिजनौर से सामने आया। यहां बुधवार रात को नागल सोती और मंडावली की सीमा के बीच ये घटना हुई। बीते बुधवार रात करीब नौ बजे मंडावली से मोटरसाइकिल पर लौट रहे नागल थानाक्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी पति-पत्नी को लुटेरों ने रोक लिया और दोनों को निवस्त्र कर उन्हीं के कपड़ों से बांधकर खेत में डाल दिया, इससे पहले महिला से कुंडल आदि भी लूट लिए गए।
Google Image
बदमाशों के चंगुल से बचकर भागी
पति ने जब अपने बंधन खोल लिए और गांव की ओर भागा तो बदमाश डर गए और भाग खड़े हुए। इसके बाद किसी तरह महिला ने खुद को आजाद किया और बिना कपड़ो के लिए ही मदद के लिए भागी। उसी समय गांववालों ने उसको देख लिया। तब जाकर उसको कपड़े दिए और पूरा मामला सामने आया। वहीं पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।



Comments
Post a Comment