झारखंड: चार लोगों को डायन बताकर हमलावरों ने खूब पीता, गला काटकर की हत्या
- Get link
- X
- Other Apps

देशभर में भीड़ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. रोजाना देश के कई हिसों से भीड़ हिंसा की ख़बरें सामने आती रहती हैं. आज यानी रविवार को एक बार फिर झारखण्ड में चार लगों पर भीड़ का गुस्सा टूटा है. यहां डायन होने के शक में चार लोगों को पहले बुरी तरह से पीटा गया और उनका गला काटकर हत्या कर दी गई.
Jharkhand: 4 persons killed allegedly by 10-12 unidentified miscreants in Gumla. Anjani Kumar Jha, SP Gumla, says, “Prima facie, it appears the victims were involved in witchcraft. Crime seems to have happened because of superstitious beliefs. Investigation underway.” (20.07.19) pic.twitter.com/L5RyrwWIkH— ANI (@ANI) July 21, 2019
बता दें कि, यह घटना गुमला जिले के सिसकारी गांव की है. जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड में करीब 12 लोगों की भीड़ ने अल सुबह तीन बजे चार लोगों को उनके घर से खींचकर बार निकला और जमकर पिटाई करने के बाद उनकी गला काटकर हत्या कर दी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिन चार लोगों की हत्या की गई है उनमे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं. हत्या की इस घटना को डायन कुप्रथा से जोड़कर देखा जा रहा है.बताया जा रहा है कि डायन के शक में करीब तीन बजे 12 हमलावरों मे बुजुर्ग के घर पर धावा बोला और जबरन उनके घर को खुलवाया.
इसके बाद हमलावरों ने एक-एक करके उन चारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि, हमलावरों ने पीड़ितों के घरों का दरवाजा खुलवाया उन्हें अपने कब्जे में लिया और उनके घर पर ताला जड़ दिया.पीड़ितों को आरोपी गांव के किनारे ले गए. जहां पहले बुरी तरह उनकी पिटाई की और फिर उनकी हत्या कर दी.
- Topic:
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment