कपिल शर्मा को शो के प्रोडूसर सलमान खान की कड़ी नसीहत, अगर अब कोई बेवकूफी भरा विवाद हुआ तो....

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो में दर्शकों को जितना एंटरटेन करते है उतना ही पर्सनल लाइफ में विवादों में घिरे रहते है। कपिल शर्मा के शो को इस बार  बॉलीवुड के दबंग सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है। खबर आ रही है की सलमान खान ने कपिल को कड़ी नसीहत दी है। 
कपिल शर्मा को शो के प्रोडूसर सलमान खान की कड़ी नसीहत, अगर अब कोई बेवकूफी भरा विवाद हुआ तो....
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने कपिल शर्मा को कड़े शब्दों में हिदायत दी है की उनका करियर एक बार फिर कामयाबी की राह पर है और इस बार कोई भी ऐसी बेवकूफी ना करें जिससे बिना वजह का विवाद हो। 
कपिल शर्मा का शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और टीआरपी के मामले में भी शो शानदार चल रहा है।  शो के प्रोड्यूसर होने के नाते सलमान खान ने कपिल को साफ़ शब्दों में कहा है की अगर उनकी तरफ से कोई विवाद हुआ तो करियर खतरे में पड़ सकता है। 
कपिल शर्मा इन दिनों काफी शांत और सहज बर्ताव कर रहे है और शायद वो भी जानते है की उनके निजी विवादों और रिश्तो की वजह से उनके करियर पर काफी खराब प्रभाव पड़ा था। 
अब सलमान खान नहीं चाहते की कपिल शर्मा अच्छे भले चलते शो को अपने विवादों की वजह से खराब करें। कपिल शर्मा इससे पहले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ विवाद में पड़ कर काफी नुक्सान उठा चुके है। 
सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था और वापसी के लिए कपिल को काफी मेहनत करनी पड़ी है। अब शो में सुनील ग्रोवर के जाने के बाद कृष्णा अभिषेक ने सपना के किरदार में एंट्री ली है और दर्शकों को उनकी कॉमेडी काफी पसंद आ रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain