दूधवाले को देखकर पुलिस को हुआ शक, जब पास जाकर देखा तो कैन से निकली यह चीज
शराब की तस्करी के मामले में, दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो लंबे समय से यह काम कर रहा था। किसी को कभी संदेह नहीं हुआ कि उसने शराब की तस्करी की है। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। दरअसल, यह शख्स शराब को दूध के केन में तस्करी करता था।
Third party image reference
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दूधिए के रूप में शराब की तस्करी कर रहा है। यह व्यक्ति हरियाणा का निवासी है। इसके बारे में, पुलिस को खबर मिली कि वह दूध के बड़े डिब्बे में शराब लाता है और आसानी से सबके सामने से गुजरता है, इसलिए कोई भी उसके ऊपर संदेह नही करता है। इस सूचना के बाद, पुलिस ने उसे अरेस्ट करने के लिए जाल बिछाया।
Third party image reference
पुलिस ने उसकी जांच के लिए हरियाणा से आने वाले सभी लोगों की निगरानी शुरू कर दी। इस बीच, पुलिस को मीठापुर के पास आगरा नहर पर बैरेट पर एक दूधवाले पर शक हुआ, इसलिए उन्होंने उसे रोक लिया। इसके बाद, पुलिस दूध के बर्तनों की जाँच करने लगी तो उन्हें यकीन ही नही हुआ कि दूध के केन में शराब की तस्करी की जा रही थी।
Third party image reference
आरोपी की पहचान पलवल के जवाहर के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद से शराब लाता था और दिल्ली लाने के लिए उसे औने-पौने दामों में बेचता था। जवाहर पहले दूध बेचता था। लेकिन अधिक लाभ कमाने के चक्कर में उसने दूध के बजाय शराब की तस्करी शुरू कर दी।



Comments
Post a Comment