लव मैरिज करने पर पत्नी के सामने उतारा पति को मौत के घाट

हरियाणा में रेवाड़ी शहर की इंदिरा कॉलोनी में प्रेम विवाह करने की सजा एक युवक को उसकी जान देकर चुकानी पड़ी। नाराज युवती के परिजनों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर डाली।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती के पिता व भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब युवक की हत्या की जा रही थी तो वह रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन इसके बावजूद लड़की के परिवार वालों का दिल नहीं पसीजा।

शहर की इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक जितेंद्र उर्फ बंटी ने इसी साल फरवरी में पड़ोस में ही रहने वाली युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक व युवती दोनों अलग-अलग जाति से थे। शादी के बाद दोनों करीब 2 महीने तक घर से फरार भी रहे थे। इसके बाद वापस आने के बाद दोनों हंसी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे।


गुरुवार रात को जितेंद्र जैसे ही घर से बाहर आया तो युवती के पिता, भाई व कुछ अन्य रिश्तेदार व पड़ोसियों ने मिलकर उसको पकड़ लिया। इन लोगों ने जितेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली और वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती के पिता बबली, भाई अनूप, मामा मोनू व पड़ोसी मोहित तथा लोकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain