4 लाख 57 हजार 336 रुपए देकर छोड़ी पुलिस की नई नवेली नौकरी, आप भी देखें
नमस्कार दोस्तों, आप सभी का एक बार फिर से परफेक्ट में बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों दुनिया में आज के समय में सोशल मीडिया फेमस होने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसके कारण लोग रातों ही रात में जमीन से आसमान की ऊंचाइयों पर पहुँच जाते हैं।
दोस्तों आज हम आपको उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक नवनियुक्त पुलिस आरक्षी के बारे में बताने जा रहा हूँ। जिसने सभी को हैरान कर देने वाला एक फैसला ले लिया है। जी हाँ दोस्तों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले एक नवनियुक्त पुलिस आरक्षी ने नौकरी ठुकराते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। और इस नवनियुक्त पुलिस आरक्षी ने नौकरी छोड़ने की वजह भी हैरान कर देने वाली बताई है। दोस्तों प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने सिपाही के त्यागपत्र की पुष्टि की है।
Third party image reference
दरअसल दोस्तों थाना कोतवाली देहात में तैनात नैमिष कुमार मिश्रा ने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी लेकिन अब उसने अपनी मां की सेवा के लिए नौकरी छोड़ दी है। इन्होंने 2018 से जनवरी 2019 तक ट्रेनिग की थी। जिसके बाद इसकी पोस्टिंग बिजनौर पुलिस लाइन में हुई थी। हाल में उसे थाना कोतवाली देहात में तैनाती दी गई थी, लेकिन अब नैमिष ने नौकरी छोड़कर मां की सेवा का मन बना लीया है।
दोस्तों नैमिष ने अपने इस्तीफे के कारण बताया है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसकी वृद्ध मां घर में अकेली हैं। इनकी मां को उसकी जरूरत है। नौकरी के चलते अपनी वृद्ध मां की देखभाल नहीं कर पा रहा हूँ। जिस कारण से मैं नौकरी छोड़ रहा हूँ।
दोस्तों नैमिष कुमार मिश्रा से विभाग ने 4 लाख 57 हजार 336 रुपए के साथ त्याग पत्र को मंजूर किया है। दोस्तों एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार यदि कोई ट्रेनिंग के तुरंत बाद आरक्षी इस्तीफा देता है तो उसे ट्रेनिंग में आया हुआ सारा खर्च देना पड़ता है। जिस कारण से ही विभाग ने नैमिष कुमार मिश्रा से 4 लाख 57 हजार 336 रुपये जमा करवाकर उनके त्याग पत्र को मंजूर कर लिया है।
दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट द्वारा जरूर बतायें। इसी तरह की और भी जानकारियों के लिये हमें फालो करे और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करना न भूलें।

Comments
Post a Comment