राज्य पुलिस ने निकाली 5500 पदों पर भर्ती, इच्छुक विद्यार्थी तुरंत करें अप्लाई. 23 से आवेदन
Third party image reference
जयपुर। पुलिस में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बहुत अच्छी होगी। राजस्थान सरकार ने विद्यार्थियों को पुलिस में शामिल होने का सुनहरा मौका दिया है। 5500 पदों के लिए राजस्थान पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. जिसके लिए 23 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती जिलेवार होगी. इससे पहले राजस्थान पुलिस ने 2017 में 13 हज़ार कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की थी। इस भर्ती में चालक के सिर्फ 400 पद होंगे, इसके अलावा कॉन्स्टेबल के लिए रिक्त पद भरे जाएंगे. इच्छुक विद्यार्थी 21 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे. कॉन्स्टेबल पदों के लिए सरकार ने योग्यता 12 वीं समकक्ष रखी है। इसके अलावा टीएसपी और शहरी क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के लिए योग्यता सिर्फ मैट्रिक पास रखी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
इससे जुड़े किसी प्रकार की जानकारी के लिए आप कमेंट कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Comments
Post a Comment