सैमसंग के 64 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफ़ोन की सेल हुई शुरू, जानिए क़ीमत और लॉन्च ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी ए70 को आज शनिवार 28 सितम्बर से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है, यह हेंडसेट शुक्रवार को भारतीय बाजारों में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सेल सभी ई-कॉमर्स रिटेलर के अलावा ऑफलाइन स्टोर के जरिए होगी, इस स्मार्टफ़ोन को सैमसंग गैलेक्सी ए70 को अपग्रेड करके भारतीय बाजारों में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन को इसी साल के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया गया था।
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के बेस 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की क़ीमत ₹28,999 है और 8जीबी रैम और 128जीबी रोम वाले वेरिएंट की क़ीमत ₹30,999 रखी है। इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स को मेज़र ई-रिटेलर्स सैमसंग ऑनलाइन स्टोर, मेजर ऑफलाइन स्टोर और सैमसंग ऑपेरा हॉउस से इसे आप खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की सेल प्रिज्म क्रश रेड, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं।
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ए70S लॉन्च ऑफ़र
लॉन्च ऑफर की बात करें तो कम्पनी अपने जियो ग्राहकों को ₹198 और ₹299 वाले रिचार्ज पर डबल डेटा का लाभ उठा सकते हैं, इसी तरह एयरटेल कस्टमर को कम्पनी ₹249 और ₹349 वाले रिचार्ज के साथ डबल डेटा का लाभ प्राप्त होगा। idea और Vodafone के कस्टमर्स को डबल डेटा तो नही लेकिन कस्टमर को माय वोडाफ़ोन या फिर माय आईडिया ऐप्प के जरिए रिचार्ज करने पर ₹255 के रिचार्ज पर ₹75 का कैशबैक दिया जाएगा।
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ए70S के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का ये स्मार्टफ़ोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है, इसमें 6.70 इंच की फुल एचडी प्लस (1080×2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलती है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम या 8 जीबी रैम में उपलब्ध है, सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के इस स्मार्टफ़ोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है और इसके साथ आपको इसमें 18 वॉट का फ़ास्ट चार्जर मिलेगा जो इस स्मार्टफ़ोनकी बैटरी को 2 घण्टे से पहले ही 100 फीसदी तक चार्ज कर देगा।
Third party image reference
अब बात करते हैं इस स्मार्टफ़ोनके कैमरा सेटअप की यह स्मार्टफोन तीन रियर कैमरों से लैस है, प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है इसका अपर्चर एफ़/1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल कैमरा है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, फ़ोन में एफ़/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में 128 जीबी की रैम है और जरूरत पड़ने पर मेमोरी कार्ड की मदद से आप इसकी मेमोरी 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।





Comments
Post a Comment