सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नीम का तेल

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नीम का तेल
नीम का पेड़ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता यह सिर्फ एक पेड़ ही नहीं होता है,नीम को औषधि के रूप में भी उपयोग में आता है। नीम एक तरह की औषधि होती है। नीम की पत्तियां भी बहुत ही ज्यादा लाभकारी होती है। नीम हमें बहुत सारी परेशानियों से बचाता है । लेकिन क्या आप जानते है कि नीम की पत्तियों के साथ नीम का तेल भी हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह नीम का तेल आपके लिए कितना लाभकारी होता है।
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि नीम के बीज से निकाला हुआ तेल हमारे कई काम आ सकता है। नीम के तेल में बहुत सारे औषधीय गुण छुपे हुए हैं। यह तेल बेहद ही ज्यादा सुगंध वाला भी होता है। नीम के तेल का प्रयोग सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसके साथ ही साथ नीम का तेल कई बीमारियों के उपचार के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
1. चेहरे पर झुर्रियों को कम करता है- नीम में ऑक्सीकरण रोधक तत्व होते है जो चेहरे में होने वाले परिवर्तनों को रोक देते हैं। नीम का तेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है।
2.मोतियाबिंद की बीमारी- आंखों में मोतियाबिंद और रतौंधी हो जाने पर नीम के तेल को सलाई से आंखों में अंजन की तरह से लगाएं। आंखों में सूजन हो जाने पर नीम के पत्ते को पीस कर अगर दाई आंख में है तो बाएं पैर के अंगूठे पर नीम की पत्ती को पीस कर लेप करें। ऐसा अगर बाई आंख में हो तो दाएं अंगूठे पर लेप करें, आंखों की लाली व सूजन ठीक हो जाएगी।
3. मलेरिया – नीम से मलेरिया जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इससे मच्छर और पैदा होने वाले लार्वा को खत्म किया जा सकता है। नीम का तेल मच्छरों पर बेहद असरदार होता है। नीम के तेल से मलेरिया पर काबू पाया जा सकता है।
4. स्वस्थ त्वचा- सूखी त्वचा के लिए नीम बहुत लाभकारी होता है। एक्जिमा से स्किन पर सूजन और खुजली होती है। इसके लिए रूखी तत्वा या खुजली वाली जगह पर नीम का तेल लगाएं।
5. निशान दूर करने में- जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं। इन्फेक्शन से बचाता है। कील-मुंहासों और त्वचा के दाग भी दूर हो जाते है।
6. रुसी दूर करे- बालों को चमकदार, स्वस्थ बाल के लिए,सूखापन दूर करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग करें। नीम का तेल नियमित लगाने से सिर की खुशकी दूर होगी जिससे रूसी की समस्या ठीक हो जाएगी।
7. दांतों और मसूड़ों की मजबूती- अगर आपको भी दांतों और मसूड़ों की गंभीर समस्या है तो नीम का तेल आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होगा। नीम का तेल की कुछ बूंदों मंजन में मिला कर मले। नीम के तेल में एंटी बेक्टीरियन तत्व मौजूद होते हैं जो दांतों में होने वाली समस्यओं जैसे दांतों के दर्द, दांतों का कैंसर, दांतों में सड़न आदि में बहुत राहत देता है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain