मोदी को विदा कर भावुक हुए इसरो चीफ, पीएम ने गले लगाकर दी सांत्वना, दोनों की आंखों से छलके आंसू

मोदी को विदा कर भावुक हुए इसरो चीफ, पीएम ने गले लगाकर दी सांत्वना, दोनों की आंखों से छलके आंसू
न्यूज 24 ब्यूरो, नई दिल्ली (7 सितंबर): इसरो सेंटर से वैज्ञानिकों को संबोधित करके प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही बाहर निकले वैसे ही इसरो चीफ के. सिवन काफी भावुक हो गये...शायद वो मिशन के सफल न होने पर निराश हो गये थे। प्रधानमंत्री को विदा करते समय के.सिवन की आंखों में आंसू आ गये। के.सिवन को इस हालत में देख प्रधानमंत्री खुद को भी न रोक सके। उन्होंने तुरंत के.सिवन को अपने गले से लगा लिया। मोदीने काफी देर तक उन्हें सांत्वना लगाये रखा। इस बीच मोदी की आंखों से भी आंसू निकल आये। 
इससे पहले मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उनके हौंसलो बढ़ाया और एक असफलता से निराश न होने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों के परिवारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उनका धैर्य प्रशंसा के योग्य है।   

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain