इधर भारत में हो रही थी POK लेने की बातें, उधर पाकिस्तान ने दिया भारत को बड़ा झटका !


इधर भारत में हो रही थी POK लेने की बातें, उधर पाकिस्तान ने दिया भारत को बड़ा झटका !
गूगल
भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A से हटाने के बाद अब पिछले कुछ दिनों से भारत में चर्चा चल रही है कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को भारत में मिला लिया जाए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में एक बयान दिया है, उन्होंने कहा सरकार का अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लेना है। सरकार पीओके को भारतीय गणराज्य में शामिल करेगी।

फोटो साभार : गूगल
कुलभूषण जाधव के मामले में भारत पाकिस्तान के बीच तनाव है !
दोनों ही देशों के बीच तनाव की दूसरी वजह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव है। भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा कर लिया था। वही पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को भारतीय जासूस बताया था। कुलभूषण जाधव का मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में गया था, जहां अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने के लिए मंजूरी दी थी।

गूगल
पाकिस्तान ने दिया भारत को बड़ा झटका !
कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने पर आज पाकिस्तान ने भारत को बड़ा झटका दिया है। पहले पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस दिया था, 2 सितंबर को भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया ने इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से मुलाकात की थी। इसके बाद भारत सरकार ने कहा था कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान के दबाव में हैं। वहीं अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैजल ने कहा है कि पाकिस्तान अब दोबारा भारत को कुलभूषण जाधव मामले में काउंसलर एक्सेस नहीं देगा।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India