कोरोना वैक्सीन के लिए 100 करोड़ रुपया ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसा

केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए आर्थिक राहत पैकेज को लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार पर पैकेज में कोरोना वैक्सीन के आविष्कार के विषय को ज्यादा महत्व नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड से सौ करोड़ का आवंटन ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसा है।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र के 20 लाख करोड़ के 'आत्मनिर्भर' पैकेज में कोरोना वैक्सीन के आविष्कार के लिए कोई ठोस वित्तीय स्थान नहीं है। वहीं पीएम केयर्स फंड से कोरोना वैक्सीन के लिए आवंटित 100 करोड़ रुपये की राशि को उन्होंने ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो विकट स्थिति उत्पन्न है उसके पीछे का मुख्य कारण कोविडा-19 (कोरोना वायरस) महामारी ही है। ऐसे में कोरोना के किलर वैक्सीन की खोज के लिए पर्याप्त निवेश की आवश्यकता है लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि अर्थ के मुद्दे पर आकर केंद्र की मोदी सरकार कंजूस हो जाती है। ना तो वो प्रवासी मजदूरों को आर्थिक लाभ पहुंचा पा रहे हैं और ना ही कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में वैक्सीन निर्माण को प्रमुखता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौ करोड़ रुपये की खानापूर्ति से इस व्यापक महामारी के खिलाफ कारगर दवा के निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो सकेगा। ऐसे में जरूरी है कि सरकार प्राथमिकताएं तय कर योजना बनाए।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India