कोरोना पॉजिटिव आने पर आदर्श नगर में की बैरीकेडिंग, 22 पॉजिटिव स्वस्थ होकर गए घर

कोरोना पॉजिटिव आने पर आदर्श नगर में की बैरीकेडिंग, 22 पॉजिटिव स्वस्थ होकर गए घरकोरोना वायरस के 22 पॉजिटिव की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें सआदत अस्पताल से घर भेज दिया गया। यह स्वस्थ हुए रोगी घर पर भी सरकार की ओर से दी गई गाइड लाइन के मुताबिक ही रहेंगे। अब तक सआदत अस्पताल से स्वस्थ होकर51 जने घर जा चुके हैं। जबकि जयपुर से स्वस्थ होकर टोंक जिले में 60 आ चुके हैं।

वर्तमान में जयपुर में दो तथा सआदत अस्पताल में सात जने भर्ती है। ऐसे में अब जिले के कुल पॉजिटिव एक्टिव 9 जने रह गए हैं। जबकि कुल पॉजिटिव की संख्या 144 हो गई है। सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉ. नविन्द्र पाठक ने बताया कि गुरुवार को 205 जनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि पहले के बकाया 320 चल रहे हैं। ऐसे में अब कुल ५२५ नमूनों की जांच बाकी है।
जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 5043 लोगों के सेम्पल लिए गए हैैं, जिनमें 144 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। संस्थागत क्वारंटीन सेन्टर में 22 लोग है। कलक्टर ने बताया कि शहर में 9 सर्वे राउण्ड के तहत सर्वे टीमों की ओर से कंटेनमेंट जोन में एक लाख 67 हजार 725 घरों के 10 लाख 2 हजार 973 लोगों का सर्वे किया जा चुका है।
इनमें आइएलआइ के केस एक हजार 139 है। बफर जोन में एक लाख 39 हजार 548 घरों के 8 लाख 14 हजार 990 लोगों का सर्वे किया गया है। इनमें आइएलआइ के 216 केस है। उन्होंने बताया कि आइ एल आइ मरीजों की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में 4852 लोग होम आइसोलेशन में है।
कुल 45 हजार 822 व्यक्ति होम आइसोलेशन में रखे गए थे। जिनमें से 40 हजार 970 ने होम आइसोलेशन की 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है। इधर, आदर्श नगर में मिले कोरोना पॉजिटिव के बाद नगर परिषद ने उक्त क्षेत्र में बैरीकेडिंग कर सील कर दिया। उक्त क्षेत्र के पॉजिटिव के सम्पर्क में आए लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain