इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2299, अब तक 98 की मौत

http://newsscams.co.in/इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। दिनोदिन यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार गुरुवार को 1053 सैंपलों की जांच हुई। इसमें से 61 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही गुरूवार तक पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2299 तक पहुंच गया है। नए मिले मरीजों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। वहीं दो मरीजों की मौत की पुष्टि के साथ मृतकों का आंकड़ा 98 हो गया है।
2000 से अधिक लोग घर लौट चुके हैं
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया के मुताबिक गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट लैब में 1754 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पहुंचे। इनमें से 1053 सैंपलों की जांच हुई। 992 मरीज निगेटिव पाए गए। नए मरीज मिलने के बाद अब शहर के अस्पतालों में 1103 मरीज भर्ती हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।क्वारंटाइन सेंटरों से अब तक 2000 से अधिक लोग घर लौट चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India