हरियाणा लॉकडाउन के बाद बस सेवा बहाल करने वाला पहला राज्य बना

उधर, हरियाणा के पड़ोसी दिल्ली ने केंद्र को दिए अपने सुझावों में लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए स्थानीय परिवहन सेवाएं शुरू करने की अनुमति मांगी है
हरियाणा ने राज्य के भीतर सार्वजनिक बस सेवा बहाल कर दी है. कोरोना वायरस संकट के चलते घोषित लॉकडाउन के बाद वह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. ज्यादातर दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी बस सेवाएं 23 मार्च को बंद कर दी गई थीं. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी सिर्फ साधारण यानी गैर-वातानुकूलित बसें चल रही हैं. उचित दूरी सुनिश्चित करने के लिए 52 सीटों वाली बसों में सिर्फ 30 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है. हरियाणा ने कई उद्योगों को उत्पादन शुरू करने की अनुमति भी दे दी है. राज्य में 35,000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं. उधर, हरियाणा के पड़ोसी दिल्ली ने केंद्र को दिए अपने सुझावों में लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए स्थानीय परिवहन सेवाएं शुरू करने की अनुमति मांगी है.
करीब डेढ़ महीने के लॉकडाउन के बाद देश में ट्रेन सेवा आंशिक रूप से बहाल हो चुकी है. मौजूदा लॉकडाउन का तीसरा चरण कल खत्म हो रहा है. माना जा रहा है कि इसके बाद पूरे देश में हॉटस्पॉट्स वाले इलाकों को छोड़कर जरूरी सावधानियों के साथ बस सेवा शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है. साथ ही, चुनिंदा रूट्स पर हवाई सेवा भी बहाल हो सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain