भारत-नेपाल के सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच विवाद, मिर्चा तोडऩे को लेकर शुरू हुआ मामला, जानिए

 भारत के सीमावर्ती महुआवा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर और सीमावर्ती नेपाल के पंचगछिया गांव के ग्रामीणों में विवाद हो गया। बताया गया क‍ि गुरुवार को मिर्चा के खेत से फसल तोडऩे को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। इसी बीच नेपाली पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की गई। जिससे मामला तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग जमा हो गए। किंतु, दोनों पक्ष के उच्चाधिकारियों ने अविलंब घटनास्थल पर पहुंच लोगों को शांत कराया।
महुआवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दिन के 12 बजे के लगभग हनुमान नगर की एक 10 वर्षीय बच्ची नेपाल स्थित अपने खेत से मिर्च तोडऩे का प्रयास कर रही थी। जिसे लेकर पंचगछिया गांव के कुछ  लोगों ने धक्का मुक्की कर उसे भगा दिया।  इस बात ने तूल पकड़ लिया और दोनों ओर से सैकड़ों ग्रामीण गोलबंद होकर झगडऩे लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर दोनों तरफ के अधिकारियों ने मिलजुल कर मामले को शांत कराया। किंतु उन्होंने नेपाल पुलिस द्वारा फायरिंग की पुष्टि नहीं की।
कहा कि नेपाल के तरफ से जहां बारा जिला के एसपी, डीएसपी सहित संबंद्ध थाना के सभी अधिकारी मौजूद थे। वही महुआवा स्थित एसएसबी के इंस्पेक्टर सहित अन्य जवान एवं पुलिस इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान आदि ने मिलकर दोनों पक्ष के ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा गया कि शीघ्र ही दोनों पक्ष के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर लॉक डाउन में कृषि कार्य करने के लिए समाधान निकाला जाएगा।
 बता दें कि हनुमान नगर एवं विंध्यवासिनी गांव के किसानों का लगभग 100 एकड़ जमीन नेपाली क्षेत्र में पड़ता है। इसी तरह नेपाल के किसानों का भी कुछ जमीन भारतीय भूभाग में पड़ता है। जिसपर दोनों पक्ष के किसान वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। किंतु लॉकडाउन की स्थिति में बॉर्डर को सील कर दिया गया है तो यहां के किसानों के फसल नेपाल के कुछ लोग नष्ट कर रहे हैं। जिसे विवाद का कारण बताया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain