Hyundai ने अप्रैल महीने में नहीं बेची एक भी कार, निर्यात में Maruti को पछाड़ा



Hyundai मोटर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2020 के बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। हालांकि, COVID-19 महामारी की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते Hyundai ने अपना प्रोडक्शन बंद किया हुआ है और साथ ही कंपनी कि खुदरा बिक्री भी बंद है, जिसके चलते कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में एक भी यूनिट्स की बिक्री नहीं की है। किंतु, पोर्ट संचालन के फिर से शुरू होने के कारण Hyundai ने अप्रैल 2020 में 1,341 यूनिट्स का निर्यात किया है, जो कि Maruti Suzuki के किए गए 632 यूनिट्स के निर्यात से ज्यादा है।
अप्रैल 2020 में Hyundai ने निर्यात में 92 फीसद की गिरावट दर्ज की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 16,800 वाहनों का निर्यात किया था। Hyundai ने पुष्टि की है कि सभी निर्यात शिपिंग सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों और निर्यात विनियमन अधिकारियों के अनुसार आयोजित की गई थी, जो सभी के लिए पर्याप्त सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
Hyundai ने भारत में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च से अपनी चेन्नई सुविधा को बंद किया हुआ है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि वह अब प्रोडक्शन शुरू करने के लिए तैयार है और परिचालन के बाद के सभी एप्रूवल्स की खरीद की प्रक्रिया में है। मौजूदा समय में देशव्यापी लॉकडाउन कंपनी ने 17 मई तक बढ़ा दिया है।
Hyundai के अलावा बाकी कार कंपनियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद उनके लिए बिक्री की रफ्तार बढ़ाना बहुत मुश्किल होगा। वैसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का मूड पहले से ही काफी सुस्त था और एक वर्ष से बिक्री गिरती ही जा रही थी। अब जबकि आर्थिक विकास दर एक फीसद पर सिमटने की बात कही जा रही है, तो कार कंपनियों के लिए बाजार में नए खरीदार तलाश भी एक बड़ी चुनौती होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain