Skip to main content

Samsung का 6000 एमएएच बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, फीचर्स.


सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत कम कर दी है और अब भारत में इस फोन की कीमत 13,199 रुपये से शुरू होगी। हाल ही में मोबाइल फोन पर जीएसटी रेट 12 प्रतिशत से बढ़ा कर 18 प्रतिशत हो गया था, जिसके चलते कथित तौर पर सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी थी। फोन को मार्च में भारत में 6,000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती ऐसे समय में हुई है जब सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनिंदा ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में स्मार्टफोन बेचने की अनुमति दे दी है।
Samsung Galaxy M21 की नई कीमत- गैलेक्सी एम21 को सैमसंग ने भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया था, जिसमें एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज (13,499 रुपये) और दूसरा 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट (15,499 रुपये ) में लॉन्च किया था। इसके बाद मोबाइल फोन पर जीएसटी रेट में बढ़ोतरी के बाद इनकी कीमत बढ़ कर क्रमश: 14,222 रुपये और 16,499 रुपये हो गई। अब कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट की कीमत घटा दी है और पहले वेरियंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 13,199 रुपये में और 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल मेमोरी वेरियंट को 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम21 के स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी एम21 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और उसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की परत चढ़ाई है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ Mali-G72 MP3 GPU का इस्तेमाल किया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौजूद है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। साथ ही इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain