Airtel vs Jio vs Vodafone: 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान

Vodafone 84 दिन 336 GB डेटा

वोडाफोन के 699 रुपये वाले प्लान में हर दिन डबल डेटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में डेली 4GB डेटा मिलता है. इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. इस तरह प्लान में यूजर्स को टोटल 336GB डेटा मिलता है. प्लान में यूजर्स को देश भर में किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है. साथ ही हर दिन 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलती है. इसके अलावा, प्लान में 499 रुपये वाला वोडाफोन प्ले और 999 रुपये वाला ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio 84 दिन 252 GB डेटा

रिलायंस जियो के इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ सबसे ज्यादा 252GB डेटा 999 रुपये वाले रिचार्ज में मिलता है. जियो के 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में हर दिन 3GB डेटा दिया जाता है. इस हिसाब से टोटल 252GB डेटा मिलता है. प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है. वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 3,000 नॉन जियो मिनट मिलते हैं. प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है साथ ही, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Airtel 84 दिन 168 GB डेटा

एयरटेल के 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में 168GB डेटा 698 रुपये वाले रिचार्ज में मिलता है. एयरटेल के 698 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है. इस हिसाब से प्लान में टोटल 168GB डेटा मिलता है. रिचार्ज प्लान में यूजर्स को किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. प्लान में एयरटेल Xstream प्रीमियम और ZEE5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain