लॉकडाउन में Anushka Sharma ने शेयर की तस्वीर, Virat Kohli ने जताया प्यार



देशभर में इस समय कोरोना की वजह से लॉकडाउन है। ऐसे में आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी अपने-अपने घरों में बंद है। इस दौरान सभी अपने फैमिली के साथ टाईम स्पेन्ड कर रहे हैं। उन्हीं में से एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) जो कि इन दिनों अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों अक्सर अपने मस्ती भरे पिक्चर्स और वीडियोज शेयर कर फैन्स से जुड़े रहते हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

इस तस्वीर में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने घर की खिड़की पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, "मैंने तुम्हें बताया था कि मुझे सारी सनलाइट स्पॉट्स पता हैं।" जिस पर विराट कोहली ने अपना प्यार जताया है। उनके इस पोस्ट पर उनके पति विराट कोहली ने हार्ट इमोजी बनाया है। अनुष्का शर्मा इस तस्वीर में हंसते हुए पोज दे रही हैं। अनुष्का ने तस्वीर में येलो कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है, इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की टाइट्स पहनी हुई हैं। एक्ट्रेस के इस अंदाज पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain