अनामिका शुक्ला के बाद अब प्रीती यादव, फर्जी टीचरों पर नया खुलासा, सभी से वसूल की जाएगी अब तक दी गई सारी सैलरी

अनामिका शुक्ला के बाद अब प्रीती यादव, फर्जी टीचरों पर नया खुलासा, सभी से वसूल की जाएगी अब तक दी गई सारी सैलरी
अनामिका शुक्ला के नाम पर 25 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौकरी करने वाली फर्जी टीचरों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब प्रीती यादव के नाम और प्रमाणपत्र पर काम करती हुई फर्जी शिक्षिकाएं भी पकड़ी गई हैं। अनामिका की तरह ही इस केस में भी असली प्रीती यादव कहीं भी नौकरी नहीं कर रही हैं। प्रेरणा एप के माध्यम से इस मामले का खुलासा हुआ है। मामले के खुलासे के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर के बाद वेतन रिकवरी की तैयारी की जा रही है।
अनामिका शुक्ला फर्जी टीचर केस के खुलासे के बाद अब ऐसे ही एक और मामले ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है। नया मामला प्रीती यादव नाम की महिला से जुड़ा है। जब प्रेरणा और दीक्षा एप पर डाटा अपलोड किया गया तो दो शिक्षिकाओं ने एक ही आधार नंबर अपलोड करवाया। दोनों फर्जी टीचर ने अपना ये डाटा आजमगढ़ और जौनपुर में अपलोड करवाया। वहीं जब जांच की गई तो दोनों के प्रमाण्पत्र भी एक ही निकले। इसमें से एक फर्जी टीचर जौनपुर के मुफ्तीगंज स्थित कस्तूरबा गांधी में फुल टाइम शिक्षिका के तौर पर काम कर रही है। जबकि दूसरी आजमगढ़ के पवई में कस्तूरबा गांधी स्कूल में वार्डन के पद पर तैनात है।
वहीं यह पूरा मामला सामने आने के बाद जब दोनों जिलों के बीएसए ने इन दोनों के सारे प्रमाणपत्र की जांच कराई तो पचा चला कि दोनों ने फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी पाई है। फिलहाल दोनों के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। साथ ही वेतन की रिकवरी की भी तैयारी की जा रही है। जांच में पाया गया कि असली प्रीती यादव जौनपुर के सिकरारा की रहने वाली है और वह इस समय कहीं भी नौकरी नहीं कर रही है। वहीं आजमगढ़ में नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका 9 जून को स्कूल पहुंची, लेकिन जब बात प्रमाणपत्रों की जांच की आई तो वह तबसे गायब है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain