खाता न बही जो पीएम कहें वही सही: अखिलेश

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज में खाता न बही जो पीएम कहें वही सही के तर्ज पर राजकाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट हों या समय-समय पर राहत पैकेजों की घोषणा सब में ब्यौरे गायब रहते हैं। भाजपा सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के महा पैकेज में कितना गरीब को मिलेगा, कितना किसान, दिहाड़ी कर्मियों, प्रवासी मजदूर, छोटे और खुदरा व्यापारी, ठेले-पटरी वाले और अन्य मजबूर लोगों में बंटना है, इसका कोई खुलासा नहीं कर रहा है। इसे भी भाजपा की अन्य जुमलेबाजी वाली योजनाओं की गिनती में क्यों न रखा जाए।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अपने नेता के पद चिन्हों पर चलते हुए नित नए आयोगों के गठन में व्यस्त हैं। पूरे प्रदेश में काम की आस में मजदूरों की आंखे पथरा रही हैं लेकिन सरकार को उनकी फिक्र नहीं। अब मुख्यमंत्री जी बताये कि मेहनतकश का पेट रोटी से भरेगा आयोग की बैठकों और उनके जारी प्रेसनोट से नहीं।
श्रमिकों के सामने गहरा अंधेरा है। वे कहां जाए, मुख्यमंत्री केवल बयानों में रोजगार बांट रहे हैं। हवा में विदेशी कम्पनियों के उत्तर प्रदेश में आने की तुकबंदी कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को अब मान लेना चाहिए कि उसकी गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। लोगों के पास काम धंधा नहीं रह गया है। नोटबंदी जीएटी ने व्यापार चौपट कर दिया। मंहगाई बढ़ती जा रही है। नौकरियां घटती जा रही हैं। मांग-आपूर्ति में भारी अंतर है, दुनिया की निगाह में भारत की साख गिर रही है। यूपी के सीएम की टीम- एलेवन को अपने कामकाज पर एक श्वेत पत्र जारी कर सबका साथ, सबका विकस और सबका विश्वास कैसे कायम रह सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain