Mi Notebook भारत में 11 जून को होगी लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर


नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi भारत में अपना नया डिवाइस Mi Notebook लॉन्च करने वाली है और इसे लेकर कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह डिवाइस भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। Mi Notebook के फीचर्स को अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनके मुताबिक कंपनी इसे Intel 10th gen Core i7 प्रोसेसर पर पेश करेगी। इससे पहले RedmiBook 14 को भी इसी प्रोसेसर के साथ चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। लेकिन Mi Notebook को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 
Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है। 8 सेकेंड के इस वीडियो में कंपनी ने अपकमिंग Mi Notebook की एक झलक दिखाई है जिसमें इसका ब्लैक कलर वेरिएंट देखा जा सकता है। साथ ही जानकारी दी गई है कि इस डिवाइस में अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन के साथ ही सुपर लाइट लाइट दिया गया है। जिसे कहीं लेकर जाना काफी आसान होगा। इसके अलावा कंपनी ने अन्य किसी फीचर के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। 
अभी तक Mi Notebook को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनके जानकारी दी गई थी कि कंपनी RedmiBook को भारत में Mi ब्रांडिंग के तहत लॉन्च करने वाली है। वैसे कंपनी चीनी मार्केट में Redmi और Mi ब्रांडिंग के तहत अपने लैपटॉप बेच रही है। Mi Notebook में उपयोग की जाने वाली बैटरी 12 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकती है। हालांकि इसके अन्य फीचर्स के बारे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।  

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain