Realme Buds Air Neo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने भारत में अपना रियलमी बड्स एयर नियो लॉन्च कर दिया है। Realme Buds Air Neo में डायनमिक बेस, ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है, जो रियल टाइम ऑडियो को डिवाइस से इयरबड्स तक पहुंचाएगी। रियलमी बड्स एयर वाइट, ग्रीन और रेड कलर में आते हैं। बात करें कीमत की तो इन्हें 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
वाइट वर्जन खरीदने के इच्छुक लोग सोमवार को फ्लिपकार्ट और रियलमीडॉटकॉम से इसे दोपहर 3 बजे खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि दूसरे कलर्स भी जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके इलावा इन्हें जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। रियलमी के इन बड्स में टच कंट्रोल दिए गए हैं। बड्स एयर की तरह ही नए इयरफोन्स भी सेमी-ओपन डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इयरफोन को 17 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और स्टैंडअलोन बैटरी बैकअप 3 घंटे का है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain