Trump के पोस्ट के बाद Facebook CEO मार्क जुकरबर्ग ने कंटेट पॉलिसी को रिव्यू करने का किया फैसला

इन दिनों अमेरिका में चल रहे प्रोटेस्ट पर प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के लगातार ट्वीट किए जा रहे कंट्रोवर्सियल पोस्ट को लेकर Facebook CEO मार्क जुकरबर्ग ने कंटेंट पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला किया है। इससे पहले Twitter ने भी डोनाल्ड ट्रंप के कई कंट्रोवर्सियल पोस्ट को लेबल किया है। Facebook CEO ने अपने कर्मचारियों के नाम एक पोस्ट जारी किया है जिसमें ये जुकरबर्ग ने साफ किया है कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट "जब लूट शुरू होती है, तो शूटिंग शुरू होती है" पर एक्शन क्यों नहीं लिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मेरा इस फैसले की वजह से पिछले सप्ताह कई लोगों को गुस्सा आया, कई निराश और दुखी हुए हैं। मैं आपलोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि दुखी होने के बावजूद आपने इस घटना पर पॉजिटिव स्टेप्स उठाए हैं, जो कि आसान नहीं है।
मार्क जुकरबर्ग ने आगे लिखा है कि हम बाइनरी लीव-इट-अप या टेक-इट-डाउन निर्णयों से अलग कंटेंट के उल्लंघन या आंशिक रूप से उल्लंघन करने से निपटने के लिए संभावित विकल्पों की समीक्षा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हजारों Facebook के कर्मचारियों ने मार्क जुकरबर्ग द्वारा ट्रंप के ट्वीट को नहीं हटाने पर रोष जाहिर किया था। इनमें से एक कर्मचारी ने तो इस्तीफा दे दिया और लिखा कि हम बार-बार गोल पोस्ट को मूव करते हैं और ट्रंप उसे एस्कलेट करते रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain