TV, फ्रिज, AC खरीदने वालों को सैमसंग प्री-बुकिंग छूट, नो कॉस्ट EMI के साथ...
उपभोक्ता सैमसंग की दुकानों से अपने पसंदीदा उत्पादों की प्री-बुकिंग आठ मई 2020 तक कर सकेंगे और इन ऑफरों पर एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा 15 प्रतिशत कैशबैक और 18 महीने तक की लंबी अवधि के कर्ज पर बिना ब्याज के ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी फैलने से रोकने के लिए सैमसंग ने एहतियात बरतते हुए अपने रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों के बीच ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिससे ग्राहकों को अपने घर से बाहर निकले बिना ही प्रोडक्ट की प्री-बुकिंग करने की सुविधा मिल सके। वे सैमसंग की दुकान पर जाकर अपने मनपसंद सैमसंग प्रोडक्ट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment