पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

दक्षिण सलमारा-मनकाचार जिला के ठाकुरनबारी में पति द्वारा अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बाबूलाल दास का बेटा गोपाल दास अपनी पत्नी पूर्णिमा दास की धारदार हथियार से हत्या कर दिया।
गोपाल दास पूर्णिमा से 05 महीने पहले ही शादी किया था। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धुबरी जिला अस्पताल में भेज दिया है। वहीं पत्नी की हत्या करने के आरोप में गोपाल दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain