Eng vs WI 2nd test Live Update: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, स्कोर 200 के पार

Eng vs WI 2nd test live update: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस समय इंग्लैंड व वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच में पहली पारी में खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। वो अब भी मेजबान टीम से 254 रन पीछे है।
इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज सिब्ले व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट पर 469 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद मैच के दूसरे दिन पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज की पहली पारी, चौथा विकेट गिरा, ब्रेथवेट ने खेली 75 रन की पारी
वेस्टइंडीज की तरफ से पारी का आगाज करने जॉन कैंपबेल व क्रेग ब्रेथवेट आए। दोनों के बीच पहले विकेट से लिए सिर्फ 16 रन की ही साझेदारी हो पाई। कैंपबेल को सैम कुर्रन ने अपना पहला शिकार बनाया और 12 रन पर LBW आउट कर दिया। कैरेबियाई टीम को दूसरा झटका डोम बेस ने दिया। उन्होंने अल्जारी जोसेफ को ओली पॉप के हाथों 32 रन पर कैच करवा दिया। सैम कुर्रन ने इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई और शाई होप को 25 रन पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवाया।
क्रेग ब्रेथवेट काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 165 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन की साहसिक पारी खेली। बेन स्टोक्स की गेंद पर वो अपना कैच उन्हें ही थमा बैठे।
इंग्लैंड की पहली पारी, स्टोक्स व सिब्ले की शतकीय पारी
मैनचेस्टर में इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने रोरी बर्न्स और डॉम सिब्ले मैदान पर उतरे। दोनों ने धीमी शुरुआत की और 13वें ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्टन चेज ने 15 रन पर खेल रहे बर्न्स के खिलाफ LBW की अपील की लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया। कप्तान होल्डर ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने फैसला बदलते हुए फैसला वेस्टइंडीज के हक में दिया। लंच के बाद पहली ही गेंद पर जैक क्राउले को चेज ने बिना खाता खेले वापस लौटा दिया। कप्तान जो रूट 49 गेंद पर 23 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कप्तान जेसन होल्डर को कैच दे बैठे।
सिब्ले ने अपनी टीम को मुश्किल वक्त में संभाला और उन्होंने 372 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन की पारी खेली। उन्हें रोस्टन चेज ने केमार रोच के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं इंग्लैंड का पांचवां विकेट ओली पॉप के तौर पर गिरा। उन्हें भी रोस्टन चेज ने 7 रन पर आउट किया। बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेलते हुए 176 रन बनाए और उन्हें केमार रोच ने डाउरिच के हाथों कैच आउट करवा दिया। क्रिस वोक्स बिना खाता खोले ही रोच का शिकार बने और उनका कैच शाई होप ने लपका। जोस बटलर 40 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने जबकि सैम कुर्रन 17 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर ब्रेथवेट के हाथों कैच आउट हुए। डोमिनिक बेस 31 और स्टुअर्ट ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहली पारी में वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने 5 जबकि केमार रोच ने दो और अल्जारी जोसेफ व जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए।
इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, क्रिस वोक्स, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड।
वेस्टइंडीज का प्लेइंग इलेवन
क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैम्बेल, शाई होप, शमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डॉवरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, शैनन गैब्रियाल।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain