'रसोड़े में कौन था' के जरिए स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

 सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'रसोड़े में कौन था' ट्रेंड कर रहा है। इसे लोग अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इसको लेकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Uploading: 517055 of 517055 bytes uploaded.

मजेदार वायरल रैप के अलग वर्जन को किया पोस्ट

रविवार को केंद्रीय मंत्री ने इस मजेदार वायरल रैप के एक अलग वर्जन को पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसने के रूप में बनाया गया है। वीडियो में, स्मृति ईरानी साल 2010 के लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन के मशहूर संवाद 'रसोड़े में कौन था' की लिपसिंक करते हुए दिखाई दे रही हैं। ठीक इसी तरह से बाकी के किरदारों में राहुल गांधी (राशी बेन) और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (गोपी बहू) के विज़ुअल को शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्री के इस वीडियो को अब तक सात लाख से अधिक लोगों ने देखा

अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए स्मृति ने लिखा, 'बस अब यही बचा था।' इस वीडियो को अब तक सात लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कमेंट कर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो के अंत में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा 'राहुल ही राशि है' कहते दिख रहे हैं। ऐसा उन्होंने एक टेलीविजन न्यूज चैनल में अपने दिए इंटरव्यू में कहा था। उसी एक क्लिप को वीडियो में जोड़कर पेश किया गया है।

पिछले दिनों गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि चीनी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की तारीफ सामान्‍य नहीं है। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस चीन के एजेंडे पर काम कर रही है। भारतीय सेना द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन करने की चीनी सेना की कोशिश विफल करने के बाद चीन के सरकारी अखबार की इस रिपोर्ट से उस देश की हताशा का पता चलता है और वह कांग्रेस को ऐसी पार्टी के तौर पर देखता है जो उसका एजेंडा चला सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India