29 जनवरी से 8 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

 


नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। संसद का बजट सत्र (Budget session 2021) 29 जनवरी से आठ अप्रैल तक चलेगा। आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र में लोकसभा (Loksabha) की कार्यवाही अपराहन 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 33 दिन कार्यवाही चलेगी। आगामी 29 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे।

15 फरवरी तक चलेगा पहला भाग
उसी दिन लोकसभा की कार्यवाही राष्ट्रपति के अभिभाषण के समाप्त होने के आधा घंटे बाद थोड़ी देर के लिए होगी, जिसमें आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया जाएगा। पहला भाग 15 फरवरी तक चलेगा। इसके पश्चात आठ मार्च से आठ अप्रैल तक दूसरा भाग होगा। लोकसभा सचिवालय के अनुसार एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी।

अगले दिन दो फरवरी से लेकर आठ अप्रैल तक लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न चार बजे से रात नौ बजे तक चलेगी। सूत्रों के अनुसार सात मार्च तक विभिन्न मंत्रालयों पर संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों पर चर्चा करके रिपोर्ट तैयार करेंगी।

सत्र से पहले सबका होगा कोरोना टेस्ट
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण संसद के मानसून सत्र में लोकसभा एवं राज्यसभा में जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों को संबोधित करेंगे, 2 हिस्सों में चलेगा सत्र, 4 बजे से रात के 9 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चलेगी, बजट सत्र से पहले सभी मंत्रियों, सांसदों, अधिकारियों, कर्मचारियों की होगी जांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आम बजट कार्यवाही पारियों में चली थी।

सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक राज्यसभा तथा अपराहन तीन बजे से सात बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली थी। सूत्रों ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उसी व्यवस्था को बनाए रखने या नई व्यवस्था बनाने के बारे में उच्च स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। संसद के बजट सत्र के शुरू होने के पहले सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, पत्रकारों, सांसदों एवं मंत्रियों का कोविड परीक्षण कराया जाएगा।

कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का होगा पालन
हालांकि इन सभी को कोविड का टीका लगाए जाने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही एक कार्यक्रम के दौरान संकेत दिया था कि बजट सत्र के पहले संसद कोविड के टीकाकरण के लिए तैयार हैं लेकिन इस बारे में सरकार ही कोई निर्णय लेगी।

संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना सुगम बनाने के लिये 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जायेगा और 8 मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain