इंदौर कोरोना बुलेटिन : 82 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 

इंदौर, मध्य प्रदेश। गुरुवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 82 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 3420 टेस्ट किए गए थे। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56926 हो गया है। रिपोर्ट में 2 मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 916 हो गया है। गुरुवार को 121 लोग स्वस्थ होकर संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं वर्तमान में 1923 कोरोना संक्रमित होकर इलाजरत हैं। अब तक इंदौर में 7 लाख 25 हजार 24 लोगों की जांच हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा।

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार घटता जा रहा है, वहीं एक्टिव केस की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। शहर के ज्यादातर निजी और सरकारी अस्पताल की कोरोना वार्ड, आईसीयू खाली पड़े हुए हैं, जो लोग एक्टिव हैं, उनमें से ज्यादातर का होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। अब तक 54 हजार 87 लोग स्वस्थ हो चुके है।

सुदामा नगर, विजय नगर में मिल रहे लगातार संक्रमित :

दीपावली के बाद शायद ही ऐसा कोई दिन रहा हो, जब सुदामा नगर, विजय नगर, सुकलिया क्षेत्र में कोई संक्रमित न मिला। यह तीनों क्षेत्र टॉप 10 में शामिल रहते हैं। गुरुवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची में सबसे ज्यादा 4 पॉजिटिव महालक्ष्मी नगर में मिले हैं। वहीं सुदामा नगर. विजय नगर, सुकलिया, वैभाव नगर में 3-3 पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार विंध्याचनलन नगर, सेम्स केंपस, शालीमार पल्मस, साकेत नगर, पिपलियाहाना, एबी रोड, राजेंद्र नगर, बिचौली मर्दना, महू, अन्नपू्र्णा रोड में 2-2 संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार कुल 52 क्षेत्रों में 75 पॉजटिव मिले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain