भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नई टीम को दिया 'आत्मनिर्भर BJP' का टारगेट

 


भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों से अपनी नई टीम को चर्चा कर कहा कि भाजपा पद्धति से चलने वाला संगठन है, जिन्हें संगठन की जम्मेदारियों से मुक्त किया है, उनसे बात हुई है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम रहता है।

भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि वह (सिंधिया) पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके साथ आए सभी नेता अब भाजपा के अभिन्न अंग हैं। समय के अनुसार जो आवश्यकता है, उसके अनुरूप पदाधिकारी बनाए गए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि हमने नए पदाधिकारियों को नया टारगेट दिया है। अभी सबको जिम्मेदारी मिली है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। जिससे इस साल बीजेपी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य पूर्ण होगा।

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन उनकी मानसिकता प्रदर्शित करता है। बाल संरक्षण आयोग ने भी वर्मा के बयान पर संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया। जिन्हें हम बोल तक नहीं सकते हैं।

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर निर्माण में चंदा इकट्ठा करने के मामले में वीडी शर्मा ने तंज कसा और कहा कि अगर कांग्रेस के ज्ञान चक्षु खुल गए हैं तो ये भगवान राम की ही कृपा है, क्योंकि कांग्रेस तो राम पर हमेशा सवाल खड़ी करती आई है। कांग्रेस ने समाज और देश भक्ति का काम कभी नहीं किया।

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain