स्विट्जरलैण्ड के जेनेवा स्कूल ऑफ डिप्लोमेसी में उच्चशिक्षा के लिए छात्रा आयुषी चयनित

 


लखनऊ। सिटी मान्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयुषी शुक्ला ने 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ स्विट्जरलैंण्ड के जेनेवा इन्स्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमेसी एण्ड इण्टरनेशनल रिलेशन्स, जेनेवा में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. की यह मेधावी छात्र अब विश्व के इस प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में इण्टरनेशनल रिलेशन्स विषय में तीन वर्षीय स्नातक कोर्स निःशुल्क पूरा कर सकेगी।

अपनी सफलता पर आयुषी ने कहा कि 'सी.एम.एस. में स्कूल शिक्षा दौरान ही मुझमे सार्वजनिक रूप से बोलने का रूझान उत्पन्न हुए और इसी दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला। इस सम्मेलन में मुझे विश्व के कई देशों के मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों, राष्ट्र प्रमुखों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला, जिसके कारण मुझे वैश्विक मामलों और कूटनीति की बेहतर समझ मिली। इसके अलावा, मेरी रूचि को देखते हुए मेरे शिक्षकों ने मुझे इस क्षेत्र को चुनने के लिए प्रेरित किया। मैं स्विटजरलैंण्ड के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एडमीशन को लेकर स्वयं का रोमांचित महसूस कर रही हूँ।'

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय ने आयुषी को बधाई देते हुए कहा कि आयुषी अभूतपूर्व प्रतिभा की धनी छात्रा है, साथ ही प्रखर वक्ता भी है। आयुषी ने शैक्षणिक सत्र 2019.-20 में आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। मुझे उसकी अभूतपूर्व सफलता पर गर्व है

Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain