Gold and Silver Prices: 2021 में सोने की कीमत 65,000 रुपये और चांदी 90,000 रुपये तक पहुंच सकती है, जानें वजह


Gold and Silver Prices : नए साल 2021 में भारत में सोने और चांदी (Gold and Silver) की चमक और बढ़ेगी और इसके दाम आसमान छू सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में सोने (Gold) की कीमत 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, वहीं चांदी (Silver) की कीमत प्रति किलोग्राम 90,000 रुपये तक हो सकती है। आपको बता दें कि 2020 में भी सोने और चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस साल Gold ने निवेशकों को 27% और Silver ने करीब 50% रिटर्न दिया है। अगस्त, 2020 में तो सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं, चांदी भी करीब 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

आज MCX पर सुबह 11.20 बजे वायादा सोना (Gold Futures) 0.09% की तेजी के साथ 50,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, वायदा चांदी (Silver Futures) भी 0.15% की तेजी के साथ 68,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। ICICI Securities के विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में रिकवरी और रिवाइवल अभी अनिश्चितता के दौर में है। इस वजह से निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश (safe haven) पर दांव लगा सकते हैं। इस ब्रेकरेज फर्म के विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2021 में सोना 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 90,000 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव तक पहुंच सकती है।

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़े दाम

विशेषज्ञों का कहना है कि अगल ग्लोबल इकोनॉमी के भारी मात्रा में राहत पेकेज (Stimulus Package) मिलता है, तब भी सोना और चांदी में निवेश इंवेस्टर्स को आकर्षित करता है। इस वहह से नए साल में इन दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ेंगे। भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी सोने के दाम 2020 में काफी बढ़े हैं। Gold ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निवेशकों को 2020 में 25% रिटर्न दिया है। अमेरिका सहित कई सरकारों द्वारा राहत पैकेज की घोषणा और डॉलर की कीमत कम होने से इसे समर्थन मिला है। ICICI Securities का कहना है कि दुनियाभर में सिल्वर आधारित टेक्नोलॉजी जैसे सोलर पैनेल और इलेक्ट्रॉनिक्स में निवेश बढ़ा है। इस वजह से चांदी की कीमतों में भी शानदान तेजी आने की उम्मीद है।



Comments

Popular posts from this blog

Graphic Designers in Delhi – Creative Designs That Build Your Brand

Property Developers in Dholera – Building the Future of Real Estate in India

Food Wholesaler: The Backbone of the Food Supply Chain